क्रिसमत की रात अमेरिका ने नाइजीरिया स्थित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। ट्रंप ने कहा-नाइजीरियाई सरकार हिंसा को रोकने में असफल रही है।
राज शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई को 'संगठित अपराधी' बताते हुए उसकी गतिविधियों को आतंकवाद के समान बताया और केंद्र सरकार से उसे आतंकी संगठन घोषित करने की मांग की। उन्होंने लॉरेंस के एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी के लिए ₹1.11 करोड़ के नकद पुरस्कार का भी ऐलान किया।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है। सेना की व्हाइटनाइट कोर ने एक्स पर लिखा- तड़के जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एक खुफिया सूचना पर अभियान चलाया गया है।
राजस्थान के जोधपुर में एटीएस और आईबी ने कई जगहों पर छापेमारी की। दोनों की संयुक्त छापामार कार्रवाई में तीन आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए आतंकियों पर अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से जुड़ाव और फंडिंग नेटवर्क से संपर्क होने के संदेह है।
आतंकवाद-रोधी अभियान में, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने दो आईएसआईएस आतंकवादियों को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और देश की राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया है, जो दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाके में आतंकवादी हमला करने की योजना बना रहे थे।
बब्बर खालसा इंटरनेशनल के कुख्यात आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी को अबू धाबी (यूएई) से भारत लाया गया है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और विदेश मंत्रालय के सहयोग से यह कामयाबी हासिल की है। वह गुरदासपुर के बटाला इलाके में पेट्रोल बम हमलों, हिंसक वारदातों और जबरन वसूली जैसे कई गंभीर अपराधों में वांछित था।
जम्मू के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। हथियारों का इस्तेमाल आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकते थे। सेना से लेकर खुफिया एजेंसियां सकते में हैं। आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।
उधमपुर के ऊंचाई वाले एक सुदूर वन क्षेत्र में सेना और पुलिस ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। गोली लगने से एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के आतंकवादी यासिन मलिक ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक हलफनामे में सनसनीखेज दावा किया है। इससे देशभर में सियासी उबाल देखा जा रहा है। यासीन मलिक टेरर फंडिंग मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
दक्षिण कश्मीर में जिला कुलगाम के अंतर्गत गुड्डार में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यहां चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। सुरक्षाबलों ने आंतकियों को चारों तरफ से घेरकर गोलीबारी शुरू कर दी है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुड्डार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।






















