कड़ाके की सर्दी के बीच मध्य प्रदेश में ओले-बारिश का दौर शुरू हो गया है। भोपाल, ग्वालियर, रीवा समेत 20 जिलों में मावठा गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसी बीच राजधानी भोपाल, छतरपुर, गुना, राजगढ़ और भिंड में सुबह बारिश हुई। रायसेन में ओस की बूंदें जम गईं।

राजधानी भोपाल में सुबह बारिश हुई।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
कड़ाके की सर्दी के बीच मध्य प्रदेश में ओले-बारिश का दौर शुरू हो गया है। भोपाल, ग्वालियर, रीवा समेत 20 जिलों में मावठा गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसी बीच राजधानी भोपाल, छतरपुर, गुना, राजगढ़ और भिंड में सुबह बारिश हुई। रायसेन में ओस की बूंदें जम गईं। ग्वालियर में ओले गिरे, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं उज्जैन, इंदौर धार और मुरैना के अंबाह में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 30 से 50 मीटर रह गई है। मौसम विभाग ने दावा किया है कि तीन दिन प्रदेश में कोहरा छाएगा। इसके बाद एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होगा।
इन जिलों में बारिश के असर
मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इनमें से कई जिलों में कोहरा भी छाया रहेगा।
छतरपुर में ठंड के बीच गरज चमक
छतरपुर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कड़ाके की ठंड के बीच बादल गरजे। कुछ इलाकों में सुबह बारिश भी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं और लगातार नमी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।
धार के तापमान में आई गिरावट
धार में ठंड फिर से ठंड का असर दिखाना शुरू हो गया है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सर्दी का अहसास और तेज हो गया। सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं मंगलवार को यह गिरकर 13.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
गुना में तेज बारिश हुई
गुना में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कड़ाके की बिजली चमकने के साथ बादल गरजने लगे। इसी बीच सुबह से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं किसानों की फसल भी आड़ी हो गई है।
भिंड में बारिश, बढ़ी ठंड
इधर, चंबल अंचल के भिंड जिले के आलमपुर की लहार तहसील में सोमवार रात से चल रही तेज ठंडी हवाओं से तापमान में फिर से गिरावट आई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सोमवार रात भर आसमान में बादल छाए रहे। मंगलवार सुबह 6 बजे से लहार तहसील में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं से ठंड बढ़ गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर लोगों को ठगने वाले एक बड़े साइबर क्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में सीबीआई ने 16 राज्यों में 80 से अधिक स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया है। इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र-वीआई के तहत 60 विशेष टीमों का गठन किया।
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर ग्राम तितरोद के पास तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में महाराष्ट्र के औरंगाबाद क्षेत्र के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायल हैं।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के 42 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जानिए पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड, बारिश का घाटा और प्रमुख शहरों के तापमान की ताजा स्थिति।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'विकसित मध्यप्रदेश' कॉन्क्लेव में राज्य को 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया। निवेश, औद्योगिक विकास और 'विकसित भारत @2047' के रोडमैप की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बरहा गांव स्थित रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर पूजन-अर्चन किया और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी समन को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अधीनस्थ न्यायालय का रिकार्ड हाई कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।
ट्विशा की संदिग्ध मौत मामले में CBI की जांच तेज। दिल्ली से आई टीम ने AIIMS भोपाल पहुंचकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल पहलुओं की गहन पड़ताल की।
इंदौर के सुमन नगर में बोरिंग के दौरान अवंतिका गैस पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा। 5,000 से अधिक गैस कनेक्शन ठप। हादसे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजकुमारी झाला सहित 4 लोग घायल।
भोपाल के प्रमुख LNCT ग्रुप पर ED और EOW की बड़ी कार्रवाई। फीस, स्कॉलरशिप और बैंक लोन में 200 करोड़ रुपए की गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच जारी।
जिला अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस पार्किंग संबंधी प्रशासनिक निर्देशों का पालन नहीं हो रहा। खोवा मंडी पार्किंग खाली रहने के बावजूद अस्पताल परिसर में कई एम्बुलेंस खड़ी मिलीं, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठे।