IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए। अब किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर अग्रिम खाद, ऋण चुकाने की नई सुविधा और दिन में बिजली मिलेगी।
रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना, निर्माण लागत, कुल जमीन और उस पर हुई ईडी की छापेमारी व कानूनी कार्रवाईयों की विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की चुनाव व्यवस्था का उदाहरण देते हुए 'सेव अमेरिका एक्ट' को पास करने की अपील की है। जानिए इस विधेयक के नियम, विवाद और इससे जुड़ी सभी खास बातें।
सतना में सैम बच्चों की भूख जांच और दस्तक अभियान की कमजोर प्रगति पर कलेक्टर ने हर 15 दिन संयुक्त समीक्षा के निर्देश दिए। खाद, अपार आईडी और सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा हुई।
विद्यार्थियों की अपार आईडी नहीं बनाने पर सतना के 27 निजी स्कूलों को नोटिस मिला है। तीन दिन में स्पष्टीकरण और कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र मांगा गया, मान्यता निलंबन की चेतावनी भी दी गई।
रीवा की हुजूर तहसील में अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव पर पटवारियों ने विरोध जताया। कलेक्टर ने वेतन नहीं रोकने का भरोसा दिया, जबकि पटवारियों ने कार्रवाई होने पर काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंदौर नगर निगम के 103.42 करोड़ रुपये के कथित फर्जी बिल घोटाले में विशेष पीएमएलए अदालत में 32 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।
सतना नगर निगम में सम्पत्ति कर वसूली के नाम पर आईडी बदलकर बकाया घटाने का गंभीर मामला सामने आया। वर्षों पुराने कर बिल आधे में निपटाने के आरोपों ने बड़े भ्रष्टाचार और जांच की मांग तेज कर दी।
भोपाल के प्रमुख LNCT ग्रुप पर ED और EOW की बड़ी कार्रवाई। फीस, स्कॉलरशिप और बैंक लोन में 200 करोड़ रुपए की गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच जारी।






















