मध्यप्रदेश के दो आईपीएस अब केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे। मृगाखी डेका और अभिनव चौकसे को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। दोनों ही अफसर वर्तमान में प्रदेश के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात थे।

दो आईपीएस अब केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के दो आईपीएस अब केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे। मृगाखी डेका और अभिनव चौकसे को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। दोनों ही अफसर वर्तमान में प्रदेश के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात थे। दरअसल, राज्य सरकार ने दो आईपीएस- मृगाखी डेका और अभिनव चौकसे को रिलीव करते हुए उनकी सेवाएं केंद्र सरकार को सौंप दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पत्र के संदर्भ में राज्य शासन ने यह निर्णय लिया है। दोनों ही अफसरों को इंटेलिजेंस ब्यूरो में सहायक निदेशक के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
दोनों निभा रहे थे अहम जिम्मेदारी
मृगाखी डेका (बैच-2018) वर्तमान में पीएचक्यू, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थीं। वे पूर्व में असम कैडर की अधिकारी थीं, विवाह के बाद उन्हें एमपी कैडर मिला था। वहीं, अभिनव चौकसे (बैच-2018) भोपाल नगरीय पुलिस में पुलिस उपायुक्त जोन-3 के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक उनकी सेवाएं अब दिल्ली में होंगी।
अब आईबी की सौंपी गई कमान
केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के तहत दोनों अधिकारियों को दिल्ली भेजा गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो में सहायक निदेशक का पद देश की आंतरिक सुरक्षा और सूचना तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अभिनव चौकसे की भोपाल डीसीपी जोन-3 के तौर पर सक्रियता और मृगाखी डेका की प्रशासनिक पकड़ के चलते उन्हें इस अहम भूमिका के लिए चुना गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल केंद्रीय जेल में बंद आरोपी सोहेल खान गुरुवार को हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हो गया। प्रहरी पर हमला कर भागा आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी।
मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हैं। इसी बीच राजधानी भोपाल के मुख्य स्टेशन और रानी कमलापति पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें लगातार चेकिंग और गश्त कर रही हैं।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित विधानसभा सभागार में आज यानी गुरुवार को आयोजित संसद यूथ पार्लियामेंट 2.0 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के युवाओं से लोकतंत्र, संसदीय परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर से पूर्व संपूर्ण मध्य प्रदेश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज यानी गुरुवार को राज्यभर में भव्य तिरंगा यात्राएं और रैलियां आयोजित की गईं।
मध्यप्रदेश के धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पीपलखेड़ा के पास आज सुबह 9 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के दौरान एक निजी बस ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में लोअर लेक के पास पेड़ों में जहरीले रसायन डालकर सुखाने पर गहरी नाराजगी जताई है। NGT ने भोपाल नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।