थर्ड डिग्री अमित सेंगर की खास रिपोर्ट – साहब के सात एकड़ से ज्यादा के फार्म हाउस का सौदा, खाकी अफसरों के जमीन निवेश के सपने, अनुशासनहीनता और फील्ड की चर्चाएं, खाकी-खादी का तालमेल बिगड़ना और गाड़ी के धंधे का खेल। अंदर की सच्चाई जानिए विस्तार से।

साहब का फार्म हाउस...!
अरमान खाकी के भी होते है,आखिर खाकी के अंदर है तो इंसान ही। सो खाकी भी ख्वाब देखती है और उसे पूरा करने की कोशिश। कुछ ऐसा ही ख्वाब देखा साहब ने। उनका इरादा है भविष्य के लिए निवेश करना। जमीन में निवेश सही माना जाता है,खाकी के कई अफसर जमीन में रकम लगाने के लिए प्रदेश भर में चर्चित हंै। कुछ ऐसे ही जोन के एक साहब है,ये साहब यू तो नंबर दो पायदान पर हैं अभी नंबर एक की पोजिशन के आसार भी नहीं हैं, सो निवेश के लिए इन साहब ने जिले भर की जमीन नाप डाली, कुछ लोकेशन पसंद आई लेकिन कीमत ने पैर पीछे धकेलने को मजबूर कर दिया,काफी खोजबीन के बाद साहब की तलाश पूरी हुई, सौदा साहब को पसंद आया लोकेशन भी मनभावन बताई जा रही,लिहाजा साहब ने सपने के महल फार्म हाउस की डील पक्की कर दी। लिखा-पढ़ी का कोरम भी पूरा हो गया। साहब का फार्म हाउस कोई एक-दो एकड़ का नहीं बल्कि सात एकड़ से कुछ ज्यादा के रकबे का बताया जा रहा। गलियारे में चर्चा है साहब ने इतना रकबा बड़ा फार्म हाउस की चाहत में कम भविष्य में इस रकबे के दाम आसमान छूने की उम्मीद से लिया है। सोनांचल से तल्लुक रखने वाले इन साहब के मातहतों से रिश्ते मधुर रहते हंै, मातहत जो प्रदान कर दे उसमे खुश और काम में नुक्ताचीनी नहीं करते।
इनकी राह ही अलग
खाकी को अनुशासित माना जाता है लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी ही बनाई राह पर चलते हैं, इन्हें समझाइश का असर नहीं होता है। सवाल उठना लाजमी है कि आखिर अनुशासन हीनता के लगातार प्रदर्शन के बावजूद इनकी कुर्सी सलामत कैसे है। दरअसल मोहतरमा की राह सही करने का जोखिम उठाने साहबान बच रहे, उन्हें लग रहा समझाइश से आरोप-प्रत्यारोप के दायरे में वे स्वयं न आ जाएं कौन पड़े इनके लफड़े में। इस वजह से मोहतरमा अपने अंदाज में फील्डिंग कर रहीं। ये थाने आने में लेट-लतीफी करती हंै, ऐसी शिकायत पर साहब पहुंचे, नदारत पाकर रिपोर्ट डाल दी। बताते हैं इससे मोहतरमा का चेहरा लाल हो उठा। इसकी बानगी देखने को भी मिली, साहब ने फोन पर फोन किया लेकिन इन मोहतरमा ने फोन रिसीव नहीं किया, निचले स्टॉफ से मैसेज दिलवाया गया फिर भी गुस्से से लाल-पीला हो चुकी मोहतरमा ने साहब से बात नहीं की। अनुशासनहीनता का मामला बड़े साहब के संज्ञान में आया लेकिन इसका परिणाम नजर न आया। खाकी के मध्य चर्चा है इन्हें अन्य राह पर चलना जरा ज्यादा पसंद है जिस राह अर्जित करने कुछ हो। यह मसला नवगठित जिले के धर्मनगरी के बगल से हाइवे से जुड़ा है।
आखिर कितने दिन की रियायत
जोन के दो साहबों के नाम ऐन वक्त कट गए, सूची आई उसमें नाम ज्यादा नहीं, जो बदले गए उनके बदलाव की वजह कामकाज नहीं खाकी और खादी के तालमेल का बिगड़ना बताया जा रहा। खैर वहज कुछ भी रहे इससे विंध्य को कोई फर्क नहीं। लेकिन सवाल चर्चाओं में है आखिर यह रियायत कैसे मिल गई, इसके मूल कारण खोजे जा रहे लेकिन वजह कोई पता नहीं कर पा रहा। उधर एक साहब इस जोन में आने के लिए सारे जतन कर रहे है, सब कुछ फाइनल हो गया रहा, इन साहब ने अपनों से चर्चा कर खुशी का इजहार भी कर डाला। लेकिन सूची जारी होते ही सपत्नी सोच में डूब गए इस बार गणित फेल कैसे हो गई। कहा जा रहा कि जोन के जिन दो साहबों के जाने की चर्चा रही उनमें सम्भागीय मुख्यालय वाले साहब की साफ सुथरी इमेज उन्हें जल्द यहां से रुखसत नहीं होने देगी, पड़ोसी जिले के साहब की तस्वीर ऊपर ठीक-ठाक बताई जा रही। सो अभी बदलाव में वक्त है, बदलाव की चाह रखने वाले अभी इंतजार करें।
चलने लगी गाड़ी
साहब के सख्त रुख के कारण जिले में गाड़ी की गिनती का काम करने की हिम्मत कोई जुटा नहीं पा रहा। दरअसल साहब ने साफ संदेश दे दिया रहा खाकी अपना काम करेगी। चौपाया के धंधे पर साहब ने ऐसी चोट मारी कि बड़े खिलाड़ी जेल पहुंच गए, जो बचे वो इस जिले के रास्ते आने को तैयार नहीं। ऐसी कार्रवाई से सब बंद का माहौल बन गया। बंदी का आलम काफी लंबा हो गया, ऐसे में खाकी के कुछ खिलाड़ी सक्रिय हुए, पहले अपने अनुभाग से अलग थानों से गाड़ी निकालने का तौर-तरीका बताया है,कुछ दिन में खामोशी से काम चल पड़ा,सो हौंसला बढ़ा, दे दी इजाजत अब हमारे इलाके से भी जा सकते हो कोई रोक-टोक नहीं। बशर्ते हो हल्ला न हो, आपसी तकरार जो रही हो उसे दूर कर लो, फोकस काम पर करो। गाइडलाइन मिलते चौपाया वाले रफ्तार से निकल रहे। लेकिन इन्हें खाकी के खिलाड़ियों की समझाइश का असर न हुआ, भिड़ गए आपस में। अब तो लड़ाई में नुकसान होना तय है। इस लड़ाई के कारण गाड़ी की गणना के खेल का मसला साहब तक जा पहुंचा। अब तलाश हो रही खाकी के इन खिलाड़ियों की, जिनकी सलाह पर यह खेल शुरू हुआ, इन खिलाड़ियों से इनके साहब भी खफा बताए जा रहे, खफा होने की वजह भी है एक तो आय पर ब्रेक लग गया और ऊपर से साहब की नजरों में जो आ गए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।