मध्यप्रदेश: राष्ट्रपति पदक से सम्मानित आईपीएस ने मांगा वीआरएस

मध्यप्रदेश कैडर के अनुभवी और कई जिलों में कप्तान की भूमिका निभा चुके आईपीएस अभिषेक तिवारी ने अचानक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। तिवारी पिछले दो वर्षों से दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे।

By: Arvind Mishra

Jan 24, 20262:01 PM

view10

view0

मध्यप्रदेश: राष्ट्रपति पदक से सम्मानित आईपीएस ने मांगा वीआरएस

अचानक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

  • केंद्र में प्रतिनियुक्ति के दौरान अभिषेक तिवारी ने दिया इस्तीफा
  • दिल्ली में नेशनल टेक्नोलॉजी आगेर्नाइजेशन में दे रहे सेवाएं
  • अभिषके रतलाम, बालाघाट और सागर में रह चुके एसपी

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश कैडर के अनुभवी और कई जिलों में कप्तान की भूमिका निभा चुके आईपीएस अभिषेक तिवारी ने अचानक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। तिवारी पिछले दो वर्षों से दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। सागर में दीवार गिरने से हुई 9 बच्चों की मौत के बाद उन्हें पद से हटाया गया था, जिसके बाद वे दिल्ली चले गए थे।  दरअसल, आईपीएस अभिषेक तिवारी ने सेवा से इस्तीफा देते हुए वीआरएस मांगा है। वे वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में सेवाएं दे रहे हैं। इसी दौरान उनके वीआरएस की खबर सामने आई है। इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया गया है।

राष्ट्रपति पदक से हो चुके सम्मानित

मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ व 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक तिवारी दो बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हो चुके हैं। बालाघाट पोस्टिंग के दौरान नक्सलियों के एनकाउंटर में अहम भूमिका व अद्म्य साहस के लिए राष्ट्रपति सम्मान दिया गया था। बता दें कि इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया गया है।

एनटीआरओ में डेप्युटेशन पर दे रहे सेवाएं

आईपीएस तिवारी वर्तमान में नेशनल टेक्निकल रिसर्च आगेर्नाइजेशन ( एनटीआरओ) में डेप्युटेशन पर सेवाएं दे रहे हैं। इसके पहले वे मध्य प्रदेश में बालाघाट, सागर सहित तीन जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक पदस्थ रहे हैं।  

शानदार करियर और वीरता पदक

अभिषेक तिवारी की पहचान एक सख्त और नवाचारी अधिकारी के रूप में रही है। मध्यप्रदेश के बालाघाट जैसे चुनौतीपूर्ण जिले में बतौर एसपी उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें दो बार राष्ट्रपति पदक से नवाजा जा चुका है।

साइबर तकनीक के क्षेत्र में काम करेंगे

आधिकारिक तौर पर अभिषेक तिवारी ने निजी कारणों से नौकरी छोड़ने की बात कही है, लेकिन प्रशासनिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भविष्य में साइबर टेक्नालॉजी के क्षेत्र में कुछ नया करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी यह खुलकर सामने नहीं आ सका कि उनके इस्तीफे के पीछे की असली वजह क्या है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

जबलपुर हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला फर्जी मेल

जबलपुर हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला फर्जी मेल

जबलपुर के सिविल लाइन स्थित हेड पोस्ट ऑफिस को कोयंबटूर से एक धमकी भरा मेल मिला, जिसमें दोपहर 12:10 बजे ब्लास्ट की चेतावनी दी गई थी। बम स्क्वॉड और पुलिस की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Loading...

Mar 25, 20266:37 PM

ग्वालियर राजश्री अपार्टमेंट आग: केमिकल गोदाम में भीषण आग, SDRF ने 20 परिवारों को बचाया

ग्वालियर राजश्री अपार्टमेंट आग: केमिकल गोदाम में भीषण आग, SDRF ने 20 परिवारों को बचाया

ग्वालियर के खुर्दे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट के केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग। रहवासियों ने छत से कूदकर बचाई जान। पुलिस और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल।

Loading...

Mar 25, 20265:58 PM

MP Excise Policy 2026: मध्य प्रदेश शराब दुकान आवंटन आठवां चरण - ई-टेंडर और नीलामी की पूरी जानकारी

MP Excise Policy 2026: मध्य प्रदेश शराब दुकान आवंटन आठवां चरण - ई-टेंडर और नीलामी की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश में शेष कम्पोजिट शराब दुकानों के लिए आठवें चरण के ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू। जानें टेंडर की तारीखें, ऑक्शन का समय और नई आबकारी नीति के नियम।

Loading...

Mar 25, 20264:29 PM

प्रशासनिक गरिमा का नया स्वरूप: राज्यपाल ने किया लोकभवन के द्वार दो का लोकार्पण

प्रशासनिक गरिमा का नया स्वरूप: राज्यपाल ने किया लोकभवन के द्वार दो का लोकार्पण

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोकभवन के नव-निर्मित प्रवेश द्वार क्रमांक-2 का उद्घाटन किया। सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर ₹98.65 लाख की लागत से किया गया है जीर्णोद्धार।

Loading...

Mar 25, 20264:02 PM

भोपाल: रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार... तीन दोस्तों की मौत

भोपाल: रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार... तीन दोस्तों की मौत

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रैक्टर ट्रॉली से आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। चौथा गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की चेसिस को काट कर शव और घायल को बाहर निकालना पड़ा। ट्रैक्टर की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे सामने आ रहे वाहन का सही अंदाजा नहीं लग सका।

Loading...

Mar 25, 20261:29 PM