By: Gulab rohit
Jun 29, 20257 minutes ago
सिरोंज.। कार्यकर्तार्ओं के साथ सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनी। भाजपा देवपुर मंडल के मतदान केंद्र क्रमांक 185, ग्राम खोन्दूपुर में पीएम मोदी को सुना गया। मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 123वें एपिसोड में योग दिवस पर बात की और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने आपातकाल के 50 वर्ष होने पर भी अपने विचार साझा किए। धार्मिक यात्राओं का जिक्र करते हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। 'मन की बात' कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनता से सीधे संवाद का एक मंच है, जिसमें वे विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं।