स्टार समाचार

मौसम बदला, देखते ही देखते आंधी और तूफान के साथ, हुई तेज बारिश

मौसम बदला, देखते ही देखते आंधी और तूफान के साथ, हुई तेज बारिश

By: Gulab rohit

May 22, 202510:15 PM

view1

view0

मौसम बदला, देखते ही देखते आंधी और तूफान के साथ, हुई तेज बारिश

गंजबासौदा। गुरुवार की शाम को 5 बजें तेज धूप निकल रही थी। कि अचानक मौसम बेकाबू हो गया। अचानक से धूल भरी तेज आंधी चली, हवा की रफ्तार लगभग 60 प्रति घंटे से अधिक तेज रही। जिसमें कई घरों और दुकानों के छप्पर उड़ गए। धूल भरी आंधी के कारण घरों व दुकानों में धूल भर गई। धूल भरी आंधी के कारण वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया। मुख्य मार्गों पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया, लोग मार्गो पर ही वाहन खड़े करके सुरक्षित स्थान पर छुप गए। तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बाद मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो लगभग एक घंटे तक बारिश इतनी तेज थी कि लोग जहां खड़े थे वहीं खड़े रह गए।
इसी बीच लगभग 10 मिनट तक बड़ी बूंद के साथ बारिश हुई। इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 22 मई से 24 मई तक आंधी और बारिश की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग ने इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई चलने की संभावना जाहिर की गई थी। इसी बीच गुरुवार की सुबह से आसमान में बादल साफ छाए रहें। लेकिन 5 बजें बाद अचानक मौसम बदला धूल भरी तेज आंधी के साथ तेज बारिश हुई। तभी नगर की लाइट बंद हो जाने से पूरा नगर अंधेरे में डूबा रहा। एक घंटे से अधिक देर तक पानी गिरता रहा। समाचार लिखे जाने तक किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिल सकी है।

COMMENTS (0)

RELATED POST