भोपाल मेट्रो 21 दिसंबर से आम जनता के लिए शुरू हो रही है। एम्स से सुभाषनगर के बीच चलने वाली इस मेट्रो का न्यूनतम किराया ₹20 है। उद्घाटन और रूट की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के लिए 20 दिसंबर की शाम एक नया अध्याय लेकर आ रही है। शहर की बहुप्रतीक्षित भोपाल मेट्रो का औपचारिक उद्घाटन 20 को होगा, जबकि 21 दिसंबर से आम नागरिक इसमें सफर कर सकेंगे।
मेट्रो का उद्घाटन समारोह भोपाल के ऐतिहासिक मिंटो हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहेंगे। दोनों नेता सुभाषनगर स्टेशन से एम्स तक मेट्रो में सफर करेंगे। इस ऐतिहासिक क्षण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विशेष रिकॉर्डेड वीडियो संदेश भी जारी किया जाएगा।
शुरुआती चरण में मेट्रो सेवा सीमित समय के लिए उपलब्ध होगी, जानिए कब से कब तक चलेगी।
संचालन समय: सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक।
दूरी: एम्स (AIIMS) से सुभाषनगर स्टेशन (6.22 किमी)।
ट्रिप्स: प्रतिदिन कुल 17 ट्रिप चलाई जाएंगी।
रफ्तार: ट्रायल के दौरान यह 30 से 80 किमी/घंटा की गति से चलेगी, हालांकि इसकी अधिकतम क्षमता 120 किमी/घंटा तक है।
भोपाल मेट्रो प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यहाँ इंदौर की तरह शुरुआती दिनों में मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं दी जाएगी।
जानिए कितना किराया देना होगा।
3 से 4 स्टेशन: ₹30।
5 से 8 स्टेशन: ₹40।
पूरा कॉरिडोर: अधिकतम ₹70।
मैन्युअल टिकटिंग और पार्किंग की चुनौती
वर्तमान में भोपाल मेट्रो में यात्रियों को मैन्युअल टिकट खिड़की से ही लेनी होगी। ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) का टेंडर रद्द होने के कारण डिजिटल टिकटिंग में 2-3 महीने का समय लग सकता है।
यात्रियों के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा
एक अन्य महत्वपूर्ण बात यह है कि ऑरेंज लाइन के 8 स्टेशनों में से फिलहाल किसी पर भी पार्किंग की सुविधा नहीं है। यात्रियों के लिए केवल 'पिक एंड ड्रॉप' की व्यवस्था रहेगी, यानी वे वाहन से स्टेशन पहुँच सकते हैं लेकिन वहाँ गाड़ी पार्क नहीं कर सकेंगे।
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह