सीएम डॉ. मोहन यादव ने पुलिस को सड़क दुर्घटनाएं रोकने, महिला सुरक्षा और नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। जानें पुलिस आधुनिकीकरण और सिंहस्थ 2028 की नई रणनीति।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस महानिदेशक- महानिरीक्षक सम्मेलन को संबोधित किया।
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अफसरों से अपने व्यवहार और भाषा को लेकर अत्यंत सजग रहने की अपेक्षा की है। सीएम ने कहा, पुलिस बल में नवाचार करने वाले और सामाजिक सरोकारों से जुड़कर कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। पुलिस की छवि जनता के बीच एक मददगार और अनुशासित बल की होनी चाहिए, जो न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखे बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझे। मुख्यमंत्री पुलिस महानिदेशक- महानिरीक्षक सम्मेलन- 2025 में बोल रहे थे।
सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री ने जागरूकता और आधुनिक तकनीक के समन्वय पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित 'ब्लैक स्पॉट्स' की पहचान कर वहां विशेष सुरक्षा रणनीति बनाई जाए। इसके साथ ही, संवेदनशील मार्गों पर नियमित पेट्रोलिंग, ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डॉ. यादव ने 'राहवीर योजना' के प्रचार-प्रसार और ड्राइवरों के आंखों के परीक्षण के लिए शिविर लगाने की बात कही, साथ ही 108 एम्बुलेंस सेवा और निजी अस्पतालों के बीच किसी भी प्रकार के अनैतिक गठजोड़ को रोकने के लिए सतर्क किया।
महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
महिला सुरक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा मुक्ति की दिशा में कड़े कदम उठाते हुए कहा कि धार्मिक शहरों में शराबबंदी को सख्ती से लागू किया जाए और अन्य नशीले पदार्थों या रासायनिक दवाओं के अवैध व्यापार को कतई बर्दाश्त न किया जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नगरीय प्रशासन के साथ मिलकर घनी आबादी वाले क्षेत्रों के विकास और अतिक्रमण हटाने के लिए सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।
पुलिस प्रशिक्षण एक ही कैंपस में हो
भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशिक्षण को एक ही परिसर (Campus) में एकीकृत करने और सिंहस्थ 2028, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) व फॉरेंसिक विज्ञान जैसी तकनीकों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के 'बस्तर ओलंपिक' की तर्ज पर प्रदेश में भी जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए, ताकि पुलिस और समाज के बीच सांस्कृतिक सेतु का निर्माण हो सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।