इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में लकवाग्रस्त पति और मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी के शव घर के अंदर मिले। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।

इंदौर में पति-पत्नी के शव बरामद किए गए।
इंदौर: स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक बंद मकान से पति-पत्नी के शव बरामद हुए हैं। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को मकान से दुर्गंध आने लगी और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घर का दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य काफी वीभत्स था। पत्नी स्मृति का शव बाथरूम में पड़ा मिला, जबकि पति कन्हैयालाल परनवाल का शव बिस्तर पर था। पुलिस के अनुसार, शवों की स्थिति देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हुई थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक कन्हैयालाल पिछले छह महीनों से लकवाग्रस्त (Paralyzed) थे और पूरी तरह बिस्तर पर निर्भर थे। वहीं, उनकी पत्नी स्मृति की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। कन्हैयालाल मूल रूप से आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे और पीथमपुर की एक कंपनी में कार्यरत थे, लेकिन बीमारी के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी।
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि स्मृति को आखिरी बार करीब 10 दिन पहले देखा गया था, जब कुछ कर्मचारी कॉलोनी में सर्वे के लिए आए थे। उसके बाद से घर का दरवाजा बंद था। चूंकि परिवार का इंदौर में कोई करीबी रिश्तेदार नहीं था और वे लोगों से कम ही बातचीत करते थे, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।