हर सुबह खबरों से अपडेट करता स्टार सुबह बुलेटिन...
By: Star News
Jun 23, 202514 hours ago
नमस्कार
'स्टार सुबह'... हर सुबह वह खबरें आपके लिए लेकर आएगा, जो परदेश, देश और आपसे जुड़ी होंगी। खबरों का सफरनामा शुरू करने से पहले यह जरूर कहूंगा... हर सुबह एक खाली स्लेट की तरह है, जिस पर हम जो चाहे वह लिख सकते हैं, लेकिन जो हमारे आसपास घट रहा होता है, उससे केवल रू-ब-रू हो सकते हैं.. तो चलिए चलते हैं, बड़ी खबरों के सफर पर....
नई दिल्ली. अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया सरकार के निशाने पर आई गई है। आए दिन एक न एक गड़बड़ी उजागर हो रही है। इसके चलते सरकार भी अब सख्त रुख अपना रही है। डायरेक्टोरेट जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीएसी) ने एअर इंडिया को गंभीर चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर फ्लाइट आपरेशन में गड़बड़ियां जारी रहीं, तो एयरलाइन का लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है या वापस भी लिया जा सकता है। विस्तार से पढ़िए..
ईरान. ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग में अब अमेरिका भी खुलकर शामिल हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की तीन बड़ी परमाणु साइट्स - फोर्डो, नतांज और इस्फहान - पर सफलतापूर्वक हवाई हमला किया है। ट्रंप के मुताबिक, लड़ाकू विमानों ने फोर्डो को प्रमुख रूप से निशाना बनाते हुए बमबारी की और अब सभी विमान सुरक्षित लौट चुके हैं। उन्होंने इसे अमेरिका की सैन्य ताकत की मिसाल बताया और कहा कि अब शांति का समय है। विस्तार से पढ़िए..
भोपाल. रविवार अलसुबह से राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में बारिश का दौर शुरू हो गया है। कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हो रही है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग सहित अन्य जिले भी भीग गए। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हो रही। विस्तार से पढ़िए..
भोपाल. मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं है। शिक्षा विभाग इस वर्ष प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों की आनलाइन अटेंडेंस शुरू करने की तैयारी कर ली है। दरअसल, लगातार आरोप लग रहे थे कि करीब 20 हजार शिक्षक स्कूलों में नहीं जाते। विस्तार से पढ़िए..
रीवा. रीवा बायपास फोरलेन में जल्द ही दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड की सुविधा के साथ यह आठ लेन में तब्दील हो जाएगा। जिसके निर्माण के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही बीहर नदी में एक और पुल नवम्बर तक बनाया जाना है। साथ ही सोन नदी पर मेजर ब्रिज व सर्रा से सीधी फोरलेन का निर्माण 430 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। विस्तार से पढ़िए..
चलते-चलते..
युद्ध से जान-माल का भारी नुकसान होता है, जबकि शांति से सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है।