×

स्टार सुबह... तो एयर इंडिया का लाइसेंस होगा कैंसिल... ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका कूंदा.. मध्यप्रदेश में मानसून का धमाल

हर सुबह खबरों से अपडेट करता स्टार सुबह बुलेटिन...

By: Ajay Tiwari

Jun 23, 20251:00 AM

view11

view0

स्टार सुबह... तो एयर इंडिया का लाइसेंस होगा कैंसिल... ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका कूंदा.. मध्यप्रदेश में मानसून का धमाल

नमस्कार
'स्टार सुबह'... हर सुबह वह खबरें आपके लिए लेकर आएगा, जो परदेश, देश और आपसे जुड़ी होंगी। खबरों का सफरनामा शुरू करने से पहले यह जरूर कहूंगा... हर सुबह एक खाली स्लेट की तरह है, जिस पर हम जो चाहे वह लिख सकते हैं, लेकिन जो हमारे आसपास घट रहा होता है, उससे केवल रू-ब-रू हो सकते हैं.. तो चलिए चलते हैं, बड़ी खबरों के सफर पर....

गड़बड़ियां नहीं थमीं तो एअर इंडिया का कैंसिल होगा लाइसेंस!


नई दिल्ली. अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया सरकार के निशाने पर आई गई है। आए दिन एक न एक गड़बड़ी उजागर हो रही है। इसके चलते सरकार भी अब सख्त रुख अपना रही है। डायरेक्टोरेट जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीएसी) ने एअर इंडिया को गंभीर चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर फ्लाइट आपरेशन में गड़बड़ियां जारी रहीं, तो एयरलाइन का लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है या वापस भी लिया जा सकता है। विस्तार से पढ़िए..

ट्रंप की दो टूक-अब ईरान में शांति या फिर होगा विनाश


ईरान. ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग में अब अमेरिका भी खुलकर शामिल हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की तीन बड़ी परमाणु साइट्स - फोर्डो, नतांज और इस्फहान - पर सफलतापूर्वक हवाई हमला किया है। ट्रंप के मुताबिक, लड़ाकू विमानों ने फोर्डो को प्रमुख रूप से निशाना बनाते हुए बमबारी की और अब सभी विमान सुरक्षित लौट चुके हैं। उन्होंने इसे अमेरिका की सैन्य ताकत की मिसाल बताया और कहा कि अब शांति का समय है। विस्तार से पढ़िए..

मानसून: मध्यप्रदेश के 30 जिलों में झमाझम


भोपाल.  रविवार अलसुबह से राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में बारिश का दौर शुरू हो गया है। कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हो रही है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग सहित अन्य जिले भी भीग गए। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हो रही। विस्तार से पढ़िए..

शिक्षकों की होगी ‘मुंह दिखाई’ फिर मिलेगा वेतन 


भोपाल. मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं है। शिक्षा विभाग इस वर्ष प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों की आनलाइन अटेंडेंस शुरू करने की तैयारी कर ली है। दरअसल, लगातार आरोप लग रहे थे कि करीब 20 हजार शिक्षक स्कूलों में नहीं जाते। विस्तार से पढ़िए..

430 करोड़ में सर्रा से सीधी फोरलेन व सोन पर बनेगा मेजर ब्रिज

रीवा. रीवा बायपास फोरलेन में जल्द ही दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड की सुविधा के साथ यह आठ लेन में तब्दील हो जाएगा। जिसके निर्माण के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही बीहर नदी में एक और पुल नवम्बर तक बनाया जाना है। साथ ही सोन नदी पर मेजर ब्रिज व सर्रा से सीधी फोरलेन का निर्माण 430 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। विस्तार से पढ़िए..


चलते-चलते..
युद्ध से जान-माल का भारी नुकसान होता है, जबकि शांति से सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

स्टार सुबह खास खबरें: भारत-फ्रांस रक्षा सौदा और एमपी की प्रमुख हलचलें

स्टार सुबह खास खबरें: भारत-फ्रांस रक्षा सौदा और एमपी की प्रमुख हलचलें

आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।

Loading...

Feb 13, 20264:24 AM

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।

Loading...

Feb 09, 20264:20 AM

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।

Loading...

Feb 07, 20265:00 AM

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

Loading...

Jan 31, 20261:00 AM