इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।

नमस्कार,
स्टार सुबह में आज बड़ी खबरों में दुनिया से लेकर देश-प्रदेश तक कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए हैं। जहाँ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद एक भीषण आत्मघाती धमाके से दहल उठी, वहीं मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी सैन्य अधिकारी पर हुए हमले ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारत की बात करें तो जालंधर में एक राजनेता की दिनदहाड़े हत्या और गूगल द्वारा एक अरब स्मार्टफोन्स के लिए जारी खतरे की चेतावनी ने चिंता बढ़ाई है। वहीं, मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को प्रोत्साहित किया है और प्रदेश के निगम-मंडलों में नई नियुक्तियों की सुगड़बुगाहट तेज हो गई है। न्यायपालिका के मोर्चे पर भोपाल नगर निगम कमिश्नर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी शुक्रवार को उस वक्त दहल उठी जब तरलाई क्षेत्र स्थित 'खदीजत-उल-कुबरा' इमामबाड़े में एक भीषण आत्मघाती हमला हुआ। यह हमला उस समय किया गया जब मस्जिद के भीतर बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुमे की नमाज के लिए एकत्रित थे। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, धमाके में अब तक 69 लोगों की मोत हो गई है और 169 से ज्यादा जख्मी हैं। विस्तार से पढ़ें...
मॉस्को में जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर फायरिंग, हालत गंभीर
मॉस्को (रूस)। रूसी राजधानी मॉस्को में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए राष्ट्रपति पुतिन के शीर्ष सैन्य अधिकारियों में से एक, व्लादिमीर अलेक्सेयेव को निशाना बनाया गया है। 6 फरवरी 2026 को उत्तर-पश्चिमी मॉस्को के रिहायशी क्षेत्र में उन पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल जनरल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विस्तार से पढ़ें...
जालंधर। जालंधर के मॉडल टाउन में शुक्रवार को दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार लकी ओबेरॉय किसी निजी कार्य से मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के पास गए हुए थे। वह अपनी थार गाड़ी में बैठे थे, तभी अचानक कुछ हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। विस्तार से पढ़ें...
नई दिल्ली। अमेरिकी कंपनी गूगल ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है। जिसमें दावा किया गया है कि करीब आधे एंड्रॉयड स्मार्टफोन उपभोक्ताओं पर मैलवेयर और स्पाईवेयर के खतरे में है। ये खतरा पुराने एंड्रॉयड ओएस वर्जन होने की वजह से है। ये जानकारी फॉर्ब्स ने दी है। रिपोर्ट में बताया है कि इस खतरे की वजह पुराना एंड्रॉयड ओएस वर्जन है। जो एंड्रॉयड 13 या उससे भी पुराने ओएस पर काम करते हैं। पुराने एंड्रॉयड ओएस को अब सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलता है, जिसकी वजह से उन पर सबसे ज्यादा खतरा है। ऐसे स्मार्टफोन उपभोक्ताओं की संख्या दुनियाभर में एक अरब से ज्यादा है। विस्तार से पढ़ें...
भोपाल। मध्यप्रदेश के निगम-मंडलों और विकास प्राधिकरणों में लंबे समय से प्रतीक्षित राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। भाजपा ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए अब अलग-अलग सूचियों के बजाय एक ही जंबो सूची जारी करने का फैसला किया है। अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर नेताओं का पुनर्वास होगा। दावा किया जा रहा है कि मप्र विधानसभा के बजट सत्र से पहले कुछ नियुक्तियों की सूची जारी हो जा जाएगी। विस्तार से पढ़ेंं...
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी शुक्रवार को इंदौर दौरे पर रहे। यहां आल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित ग्रेनेक्स इंडिया के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ग्रेनेक्स इंडिया के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विस्तार से पढ़ें...
जबलपुर। भोपाल नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट की डिवीजन बैंच ने सिंगल बैंच के आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें उन्हें कंटेम्प्ट आफ कोर्ट का दोषी माना गया था। वहीं शुक्रवार को हुई सुनवाई में बैंच ने पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा और अगली सुनवाई 18 फरवरी को तय की। विस्तार से पढ़ें...
चलते- चलते..
मंज़िल पाने के लिए, ज़िद्द भी ज़रूरी है, सब्र भी ज़रूरी है…
सुप्रभात

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.