स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।

नमस्कार,
स्टार सुबह.. बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है। प्रधानमंत्री मोदी मलयेशिया में आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता का संदेश दिया है। देश के भीतर, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के भविष्य और रिटायरमेंट पर अपनी बेबाक राय रखी है, तो कर्नाटक में एक मिनी जेट क्रैश हुआ है। मध्यप्रदेश में जहाँ शहडोल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास की सौगातें दीं, वहीं सतना में परमहंस सच्चिदानंद महाराज के अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ा।
मॉस्को। रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक में एक यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के हॉस्टल के अंदर स्थित स्पोर्ट्स हॉल में चाकूबाजी की घटना में चार भारतीय छात्रों समेत कई लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। हमलावर को पकड़ने की कोशिश के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। यह घटना बश्कोर्तोस्तान की राजधानी उफा में स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में हुई। विस्तार से पढ़ें...
कुआलालंपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलयेशिया दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पीएम को गार्ड आफ आनर भी दिया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। विस्तार से पढ़ें..
मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष में मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कई अहम विषयों पर अपना नजरिया रखा। भागवत ने केवल संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला, बल्कि स्वयंसेवकों की भूमिका और व्यक्तिगत सेवानिवृत्ति जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। विस्तार से पढ़ें...
विजयपुरा। कर्नाटक के विजयपुरा जिले से रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। जिले के बालेश्वर तालुक स्थित मंगलुरु गांव के पास एक प्राइवेट मिनी ट्रेनिंग जेट दुर्घटनाग्रस्त होकर क्रैश हो गया। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में विमान सवार पायलट और उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति की जान बच गई, हालांकि दोनों को चोटें आई हैं। विस्तार से पढ़ें...
सतना। सतना जिले के प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र धारकुंडी आश्रम के संस्थापक परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए आश्रम में रखी गयी। महाराजश्री के अंतिम दर्शन करने विंध्य और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में अनुयायी आश्रम पहुंचे। भक्त अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए व्याकुल दिखे, समूचा आश्रम 'स्वामी जी अमर रहें' के जयघोष से गूंज उठा। विस्तार से पढ़ें..
शहडोल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शहडोल जिले के ब्यौहारी स्थित ग्राम गंधिया (सीतामढ़ी धाम) में आयोजित जनजातीय हितग्राही सम्मेलन में शिरकत की। माता शबरी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने न केवल शबरी मैया की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया, बल्कि जिले के विकास के लिए 747.91 करोड़ रुपए की लागत वाले 139 विकास कार्यों की सौगात भी दी। विस्तार से पढ़ें..
भोपाल। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दिए गए विवादित बयान का मामला अब देश की शीर्ष अदालत (सुप्रीम कोर्ट) में है। सोमवार को होने वाली इस सुनवाई में कोर्ट तय करेगा कि मंत्री के खिलाफ अभियोजन (Prosecution) की कार्रवाई शुरू की जाए या नहीं। विस्तार से पढ़ें..
नमस्कार
आपका शांत और स्थिर दिमाग जीवन के हर जंग का ब्रह्मास्त्र हैं।
सुप्रभात

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.