महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित अंबरनाथ नगर परिषद के चुनाव नतीजों के बाद मची राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस के सभी 12 निलंबित पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। बुधवार देर रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इन पार्षदों के पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इन पार्षदों के पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित अंबरनाथ नगर परिषद के चुनाव नतीजों के बाद मची राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस के सभी 12 निलंबित पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। बुधवार देर रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इन पार्षदों के पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। 20 दिसंबर को हुए चुनावों के बाद इन पार्षदों ने बीजेपी के साथ मिलकर अंबरनाथ विकास अघाड़ी बनाई थी, जिसके कारण कांग्रेस ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इस गठबंधन में भाजपा और कांग्रेस के अलावा अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी शामिल थी।
गठबंधन की ताकत
अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव के नतीजों में शिवसेना (शिंदे) 27 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन बहुमत से 4 कदम दूर रह गई। दूसरी तरफ बीजेपी को 14, कांग्रेस को 12 और एनसीपी को 4 सीटें मिली थीं। भाजपा ने शिवसेना को दरकिनार करते हुए अपने धुर विरोधी कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर अंबरनाथ विकास अघाड़ी का गठन किया। अब एक निर्दलीय के समर्थन के साथ इस तीन दलीय गठबंधन की ताकत 32 पार्षदों तक पहुंच गई है, जो बहुमत के आंकड़े (30) से अधिक है।
विकास के नाम पर पार्टी परिवर्तन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा कि इन पार्षदों ने जनता से विकास का वादा किया था और मौजूदा सरकार की गतिशील कार्यशैली को देखते हुए उन्होंने बीजेपी के साथ आने का फैसला किया। कांग्रेस से अलग होकर इन पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से स्थानीय स्तर पर पार्टी का आधार काफी मजबूत हुआ है। अब भाजपा नेतृत्व वाली यह अघाड़ी अंबरनाथ नगर परिषद में नेतृत्व संभालेगी। शिवसेना के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि बहुमत के करीब होने के बावजूद वह गठबंधन की गणित में पीछे रह गई।
अंबरनाथ इसलिए चर्चित
अंबरनाथ महाराष्ट्र राज्य में एक शहर है। यह मुंबई से करीब 60 किलोमीटर पूर्व में ठाणे जिले में स्थित है। मुंबई के उपनगर क्षेत्र का हिस्सा है। अंबरनाथ में 11वीं शताब्दी का पुराना अमरनाथ शिव मंदिर काफी मशहूर है, जहां लोग दर्शन करने आते हैं। आसान भाषा में कहें, तो यह शहर मुंबई के पास एक धार्मिक और आवासीय इलाका है।

अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह