ईडी ने जेपी ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के दिल्ली जोनल आफिस से जारी बयान में बताया कि जेपी ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रिवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत लगभग 400 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी तौर पर अटैच किया गया है।

ईडी ने जेपी ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
ईडी ने जेपी ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के दिल्ली जोनल आफिस से जारी बयान में बताया कि जेपी ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रिवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत लगभग 400 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी तौर पर अटैच किया गया है। अटैच की गई संपत्तियां जयप्रकाश सेवा संस्थान और पेज 3 बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड की हैं। यह कार्रवाई जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड, जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड और उनकी संबंधित कंपनियों द्वारा जेपी विस्टाउन और जेपी ग्रीन्स हाउसिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़े बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और फंड के डायवर्जन की चल रही जांच का हिस्सा है।
विश्वासघात का आरोप
ईडी ने यह जांच दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस की इकोनॉमिक आफेंस विंग द्वारा घर खरीदारों की शिकायतों पर दर्ज की गई कई एफआईटार के आधार पर शुरू की। एफआईआर में जेआईएल, जेएएल और उनके प्रमोटरों और निदेशकों, जिसमें मनोज गौर भी शामिल हैं, पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का आरोप हैं।
घर बनाने के नाम पर लिया पैसा
आरोप है कि कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने फ्लैट खरीदारों से घर बनाने के नाम पर पैसा लिया गया, लेकिन उन पैसों का इस्तेमाल प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि दूसरी जगहों पर किया गया। इससे प्रोजेक्ट अधूरे रह गए और लोगों को लाखों-करोड़ों का नुकसान हुआ।
खरीदारों से लिए 14599 करोड़
ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि जयप्रकाश एसोसिएट्स और जयपी इंफ्राटेक ने 25000 से ज्यादा घर खरीदारों से 14599 करोड़ रुपए लिए। इन फंड्स का एक बड़ा हिस्सा कंस्ट्रक्शन के अलावा दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल किया गया। इसे जयपी सेवा संस्थान, जयपी हेल्थकेयर लिमिटेड, और जयपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड जैसी ग्रुप की दूसरी कंपनियों को ट्रांसफर किए गए।
जांच में चौंकाने वाली बातों का खुलासा
ईडी ने यह भी पाया कि जेपी सेवा संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी मनोज गौर डाइवर्ट किए गए फंड्स के मुख्य लाभार्थी थे। यानी कि जेएसएस को भेजा गया पैसा उन्हें मिला। जांच में जेआईएल और जेएएल की संपत्तियों को पेज 3 बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड जैसी दूसरी कंपनियों को ट्रांसफर करने की बात भी सामने आई, जिस पर कथित तौर पर हनी कटियाल का कंट्रोल और मालिकाना हक है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेस 7 सितंबर को देहरादून में सीएम आवास तक मार्च निकालेगी।
जंतर-मंतर पर CJP एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
बच्चों को घर के खाने से ज्यादा बाहर मिलने वाला जंक फूड खाना पसंद होता है। स्कूल के बाहर कई सारी चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक्स और दूसरे जंक फूड को बच्चे खरीदकर खाते हैं। ऐसे में ये सारी चीजें कम उम्र से ही ज्यादा खाना उनकी सेहत पर असर डालती हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण किताब को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' को भारत में प्रकाशित करेगी।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना सुबह 9 बजे बे नंबर-6 पर विमान को पार्क करते समय हुई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार बंद होने से रोजी रोटी का संकट है। घर और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार की आधी रात ठीक 2:55 बजे, जब पूरा देश गहरी नींद में था, तब आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक बड़ी ऐतिहासिक चुनौती का सामना कर रहे थे।