×

गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से घर में रेप

भोपाल एम्स में भर्ती, हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया, 20 थानों की फोर्स तैनात

By: Gulab rohit

Nov 22, 202511:11 PM

view6

view0

गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से घर में रेप

मंडीदीप। रायसेन जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना ने क्षेत्र में नाराजगी का माहौल पैदा कर दिया है।

शनिवार दोपहर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के सदस्य दोपहर 2 बजे थाना परिसर के सामने सड़क पर बैठ गए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

आरोपी ने घर में घुसकर बच्ची से किया रेप

पुलिस के शाम तक आरोपी को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर जनता हाईवे से हटी। पुलिस के अनुसार, गौहरगंज निवासी आरोपी सलमान (23) पेशे से पेंटर है। आरोपी ने बच्ची के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। घटना के के वह बाद फरार हो गया।

बच्ची भोपाल एम्स में भर्ती, हालत नाजुक

पुलिस ने उसके परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गंभीर हालत में बच्ची को पहले औबेदुल्लागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां एम्बुलेंस और डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे भोपाल स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक बच्ची की हालत नाजुक बनी थी।


गौहरगंज में 20 थानों का पुलिस बल तैनात

पुलिस ने आरोपी सलमान की जानकारी देने वाले को दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए तहसीलदार, एसडीएम, एसडीओपी सहित चार सब-डिवीजन और 20 थानों का पुलिस बल गौहरगंज में तैनात किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पांजरा स्थित राजा मिया के फार्महाउस में काम करता था। बच्ची के परिजन थाने में न्याय की मांग को लेकर डटे हुए हैं, जबकि स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

इस विषय पर कोई भी पुलिस अधिकारी बात करने के लिए तैयार नहीं है। एसडीएम सहित अन्य अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

नर्मदापुरम में SIR सर्वे कर लौट रहे शिक्षक की मौत

3

0

नर्मदापुरम में SIR सर्वे कर लौट रहे शिक्षक की मौत

रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन से टकराए, दोनों पैर हुए थे जख्मी; भोपाल में मौत

Loading...

Nov 22, 202511:18 PM

सीहोर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज

5

0

सीहोर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज

अधिकतम 25° रिकॉर्ड; मौसम वैज्ञानिक बोले- बादल साफ होने से अभी और बढ़ेगी सर्दी

Loading...

Nov 22, 202511:14 PM

गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से घर में रेप

6

0

गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से घर में रेप

भोपाल एम्स में भर्ती, हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया, 20 थानों की फोर्स तैनात

Loading...

Nov 22, 202511:11 PM

रायसेन-दमोह में सर्वे के दबाव से 2 शिक्षक BLO की मौत? एक लापता, जांच के आदेश

6

0

रायसेन-दमोह में सर्वे के दबाव से 2 शिक्षक BLO की मौत? एक लापता, जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के रायसेन और दमोह जिलों में मतदाता सूची सर्वे (SIR) कर रहे दो शिक्षकों (BLO) की मौत हो गई। परिजनों ने काम के दबाव को वजह बताया, जबकि रायसेन में एक BLO छह दिन से लापता है। प्रशासन ने जांच और सहायता का आश्वासन दिया।

Loading...

Nov 22, 20256:38 PM

MANIT दीक्षांत समारोह: सुहानी बत्रा ने जीते 5 गोल्ड मेडल, अंबर त्रिपाठी को राष्ट्रपति गोल्ड; 1600 डिग्रियां वितरित

3

0

MANIT दीक्षांत समारोह: सुहानी बत्रा ने जीते 5 गोल्ड मेडल, अंबर त्रिपाठी को राष्ट्रपति गोल्ड; 1600 डिग्रियां वितरित

MANIT भोपाल के 22वें दीक्षांत समारोह में 1600 छात्रों को मिली डिग्रियां। कंप्यूटर साइंस की सुहानी बत्रा ने 5 गोल्ड मेडल जीते, जबकि अंबर त्रिपाठी को मिला राष्ट्रपति स्वर्ण पदक। MANIT में 'सेंटर ऑफ पब्लिक सेफ्टी' स्थापित करने की घोषणा।

Loading...

Nov 22, 20256:30 PM