मध्य प्रदेश के रायसेन और दमोह जिलों में मतदाता सूची सर्वे (SIR) कर रहे दो शिक्षकों (BLO) की मौत हो गई। परिजनों ने काम के दबाव को वजह बताया, जबकि रायसेन में एक BLO छह दिन से लापता है। प्रशासन ने जांच और सहायता का आश्वासन दिया।

दमोह/ रायसेन. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के रायसेन और दमोह जिलों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची सर्वे का कार्य कर रहे दो शिक्षक (BLO) की शुक्रवार देर रात मृत्यु हो गई। रायसेन में मृतक की पहचान रमाकांत पांडे और दमोह में सीताराम गोंड (50) के रूप में हुई है। हालांकि अधिकारियों ने दोनों मौतों की वजह बीमारी बताई है, लेकिन परिजनों और सहयोगी शिक्षकों का आरोप है कि मतदाता सूची सर्वे के अत्यधिक कार्य दबाव के कारण उनकी जान चली गई।
रायसेन के रमाकांत पांडे मंडीदीप में सर्वे का कार्य कर रहे थे। SDO एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने उनकी मौत का कारण बीमारी बताया और कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, मृतक की पत्नी रेखा पांडे ने आरोप लगाया कि उनके पति पर सर्वे का भारी दबाव था और वह लगातार चार दिन से सोए नहीं थे। वह रोजाना देर रात तक ऑनलाइन मीटिंग और काम में लगे रहते थे। पत्नी के अनुसार, ऑनलाइन मीटिंग जॉइन करने के दौरान ही वे बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह, दमोह में BLO सीताराम गोंड गुरुवार शाम मतदाता सूची भरते समय अचानक बीमार पड़ गए। उन्हें जबलपुर रेफर किया गया, जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
इन दो दुखद घटनाओं के बीच, रायसेन जिले से एक और चिंताजनक खबर है, जहां BLO नारायण दास सोनी पिछले छह दिनों से लापता हैं। पुलिस और परिवार उनकी तलाश में जुटे हैं।
रायसेन और दमोह प्रशासन ने इन दोनों मामलों की जांच करने और नियमों के अनुसार मृतक के परिजनों को सहायता और सहानुभूति नियुक्ति देने की बात कही है। दूसरी ओर, शिक्षक संगठनों ने BLOs के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण, समयबद्ध लक्ष्य और मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।