×

अमेरिका के प्रतिबंध के बाद ईयू ने भी रूस के छद्म तेल बेड़े पर लगाया बैन

रूस के छाया बेड़े में पुराने जहाज शामिल हैं, जिनमें से ज्यादातर तेल टैंकर हैं। इनका इस्तेमाल रूस की सरकार पश्चिमी प्रतिबंधों से बचते हुए गुप्त तरीके से दुनिया भर में तेल निर्यात करने के लिए करती है।

By: Sandeep malviya

Oct 23, 20257:24 PM

view1

view0

अमेरिका के प्रतिबंध के बाद ईयू ने भी रूस के छद्म तेल बेड़े पर लगाया बैन

ब्रुसेल्स।  रूस पर यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए दबाव बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका के ट्रंप प्रशासन द्वारा रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के एक दिन बाद यूरोपीय संघ ने भी रूस के छद्म तेल बेड़े पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही यूरोपीय संघ ने रूस से होने वाले एलएनजी आयात पर भी नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। गुरुवार को डेनमार्क के यूरोपीय संघ के अध्यक्ष और विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने नए प्रतिबंधों की घोषणा की।

'यूक्रेन के लिए आज अच्छा दिन'

डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान रूस पर लगे प्रतिबंधों का एलान करते हुए कहा कि, 'आज यूरोप और यूक्रेन के लिए एक अच्छा दिन है।' 27 देशों वाले यूरोपीय संघ के भीतर रूसी राजनयिकों की आवाजाही को सीमित करने पर भी सम्मेलन में सहमति बनी। नए प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस के तेल उद्योग पर दबाव बनाना और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बातचीत की मेज पर लाना है। अमेरिका का मानना है कि रूस के तेल उद्योग ही यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को वित्तपोषण दे रहा है। यही वजह है कि अब अमेरिका और पश्चिम के देश रूस की इसी ताकत पर प्रहार कर रहे हैं। 

रूस का छाया बेड़ा क्या है?

रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन प्रतिबंधों के चलते रूस के लिए अंतरराष्ट्रीय शिपिंग नियमों के तहत अपना कच्चा तेल बेचना मुश्किल हो गया है। युद्ध के लिए धन जुटाने के लिए रूस का कच्चे तेल की बिक्री करना बेहद जरूरी है। ऐसे में नियमों का पालन किए बिना तेल बेचते रहने और पैसा कमाते रहने के लिए, रूस ने इस छाया बेड़े का निर्माण किया।

रूस के छाया बेड़े में पुराने जहाज शामिल हैं, जिनमें से ज्यादातर तेल टैंकर हैं। इनका इस्तेमाल रूस की सरकार पश्चिमी प्रतिबंधों से बचते हुए गुप्त तरीके से दुनिया भर में तेल निर्यात करने के लिए करती है। ये जहाज अपनी गतिविधियों को छिपाते हैं, बार-बार झंडे बदलते हैं, और फर्जी नामों या मालिकों के नाम से काम करते हैं। इन्हें ही छाया बेड़ा कहा जाता है। इन्हें ट्रैक करना मुश्किल है क्योंकि ये अंतरराष्ट्रीय शिपिंग नियमों के बाहर होते हैं।

अमेरिका ने रूस की दो तेल कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

इससे पहले अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बुधवार को घोषणा की है कि अमेरिका ने रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल सहित दर्जनों सहायक कंपनियों पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। रोसनेफ्ट और लुकोइल के साथ-साथ दर्जनों सहायक कंपनियों पर प्रतिबंध का यह निर्णय महीनों से चल रहे दलीय दबाव के बाद लिया गया, जिसमें सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से रूस के तेल उद्योग को निशाना बनाने की मांग की थी।

ट्रंप-पुतिन की मुलाकात स्थगित होने के एलान के बाद हुआ सम्मेलन

यूरोपीय संघ ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर पहले ही 18 तरह के प्रतिबंध लगाए हुए हैं। यूरोपीय संघ के नेताओं का शिखर सम्मेलन ट्रंप के उस बयान के बाद हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि पुतिन के साथ जल्द मुलाकात की उनकी योजना स्थगित कर दी गई है क्योंकि वह समय की बबार्दी नहीं करना चाहते। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

इस्राइल का समर्थन करने पर हुई पाकिस्तानी पत्रकार की  हत्या

1

0

इस्राइल का समर्थन करने पर हुई पाकिस्तानी पत्रकार की हत्या

इस मामले में गिरफ्तार किए गए चारों लोगों ने पाकिस्तान के बाहर बैठे अपने हैंडलर के आदेश पर हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा, 'गिरफ्तार किए गए संदिग्ध पढ़े-लिखे लोग हैं, और उनका सरगना पड़ोसी देश में रहता है।'

Loading...

Oct 28, 20255:52 PM

ट्रंप के टैरिफ प्रतिबंधों के बाद नरम पड़े रूस के तेवर! 

1

0

ट्रंप के टैरिफ प्रतिबंधों के बाद नरम पड़े रूस के तेवर! 

यूक्रेन को लेकर अमेरिका रूस पर दबाव बढ़ा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस पर लगाए नए प्रतिबंधों  के बाद रूसी तेल का सामाज्य हिलने लगा है। रूस की दूसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी लुकोइल ने अपनी अंतरराष्ट्रीय संपत्तियों को बेचने का फैसला किया है।

Loading...

Oct 28, 20255:50 PM

भारतीय युवक ने विमान में कांटा चम्मच से दो युवाओं पर किया हमला

1

0

भारतीय युवक ने विमान में कांटा चम्मच से दो युवाओं पर किया हमला

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि शिकागो से जर्मनी जा रही एक उड़ान में  28 वर्षीय भारतीय नागरिक ने कथित तौर पर दो किशोरों पर फोक (कांटा चम्मच) से हमला किया और एक सह-यात्री को थप्पड़ मारा है।

Loading...

Oct 28, 20255:48 PM

नेतन्याहू बंधक के शव को लेकर हमास की 'धोखेबाजी' पर हुए सख्त

1

0

नेतन्याहू बंधक के शव को लेकर हमास की 'धोखेबाजी' पर हुए सख्त

रात को हमास की ओर से लौटाए गए एक बंधक के शव को बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमास द्वारा लौटाए गए बंधक के अवशेष, गाजा से पहले से प्राप्त बंधकों के शरीर के अंग हैं।

Loading...

Oct 28, 20255:47 PM

रूस ने किया दुनिया की पहली परमाणु ऊर्जा संचालित क्रूज मिसाइल 'बुरेवस्तनिक' का किया परीक्षण

1

0

रूस ने किया दुनिया की पहली परमाणु ऊर्जा संचालित क्रूज मिसाइल 'बुरेवस्तनिक' का किया परीक्षण

रूस ने अपनी नई न्यूक्लियर-पावर्ड क्रूज मिसाइल 9M730 'बुरेवस्तनिक' (Burevestnik) का सफल परीक्षण किया। राष्ट्रपति पुतिन ने इसे 'असीमित रेंज' वाला और किसी भी डिफेंस सिस्टम के लिए 'अभेद्य' हथियार बताया है। जानें इसकी खासियतें।

Loading...

Oct 27, 20256:45 PM