एअर इंडिया के प्लेन की कोलकाता में लैंडिंग, इंजन में आई खराबी

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एअर इंडिया के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण यात्रियों को कोलकाता में ही प्लेन से नीचे उतारना पड़ा। विमान का एक इंजन खराब हो गया था।

By: Arvind Mishra

Jun 17, 202517 hours ago

view1

view0

एअर इंडिया के प्लेन की कोलकाता में लैंडिंग, इंजन में आई खराबी

यात्रियों को सुरक्षित उतारा:सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहा था प्लेन 

कोलकाता। स्टार समाचार बेव

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एअर इंडिया के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण यात्रियों को कोलकाता में ही प्लेन से नीचे उतारना पड़ा। विमान का एक इंजन खराब हो गया था। ऐसे में प्लेन को कोलकाता एअरपोर्ट पर लैंड करवाया गया और सभी यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। यह घटना मंगलवार की है।  दरअसल, फ्लाइट नंबर एआई-180 कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी। बोइंग 777-200 एलआर  विमान 17 जून को रात 12:45 बजे समय पर कोलकाता पहुंचा था। इसे मुंबई के लिए रात 2:00 बजे रवाना होना था। विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकआफ में देरी हुई। इसके बाद सुबह करीब 5:20 बजे कैप्टन ने यात्रियों से कहा गया कि वे प्लेन से नीचे उतर जाएं। उन्होंने बताया कि यह फैसला फ्लाइट सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

दो दिन में बोइंग के चार प्लेन लौटे

16 जून: सोमवार को हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही फ्लाइट और दिल्ली से रांची जा रही एअर इंडिया की दो फ्लाइट्स को वापस लौटना पड़ा था।
पहली फ्लाइट: हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (नंबर अक315) वापस लौट गई थी। इसमें तकनीकी खराबी की बात सामने आई थी। यह उड़ान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की थी।
दूसरी फ्लाइट: दिल्ली से रांची जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को शाम 6:20 बजे रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरना था।
15 जून: रविवार को भारत आ रहे बोइंग के दो ड्रीमलाइनर प्लेन बीच रास्ते से लौट गए थे। इनमें से एक फ्लाइट लंदन से चेन्नई और दूसरी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी। दोनों की सोमवार को लैंडिंग होनी थी।
पहली फ्लाइट: ब्रिटिश एयरवेज के चेन्नई आ रहे बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर को तकनीकी खराबी के चलते लौटना पड़ा।
दूसरी फ्लाइट: लुफ्थांसा एयरलाइन (जर्मनी) के बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके चलते प्लेन को लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली और लौटना पड़ा।

अहमदाबाद हादसे के बाद डर का माहौल

घटना पांच दिन पहले अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के विमान एआई-171 के उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास भवन से टकराने के बाद हुई। दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में 230 यात्री, 10 केबिन क्रू सदस्य और दो पायलट सहित 242 लोग सवार थे। ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

रॉबर्ट वाद्रा दोबारा ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए, विदेश यात्रा को लेकर वकील ने दी सफाई

1

0

रॉबर्ट वाद्रा दोबारा ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए, विदेश यात्रा को लेकर वकील ने दी सफाई

रॉबर्ट वाद्रा ब्रिटेन निवासी संजय भंडारी से जुड़े धनशोधन मामले में दूसरी बार ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। वकील ने बताया, वे बेटी के स्नातक समारोह के लिए विदेश में हैं।

Loading...

Jun 17, 20258 hours ago

दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2025-26 के लिए स्नातक दाखिला प्रक्रिया शुरू की, 71,624 सीटों पर होगा प्रवेश

1

0

दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2025-26 के लिए स्नातक दाखिला प्रक्रिया शुरू की, 71,624 सीटों पर होगा प्रवेश

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है।

Loading...

Jun 17, 20259 hours ago

एयर इंडिया अहमदाबाद-लंदन उड़ान खराबी के कारण कैंसिल

1

0

एयर इंडिया अहमदाबाद-लंदन उड़ान खराबी के कारण कैंसिल

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया की उड़ान को मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया।

Loading...

Jun 17, 202514 hours ago

भारतीय तत्काल छोड़ दे तेहरान...सुरक्षित जगह पर जाएं

1

0

भारतीय तत्काल छोड़ दे तेहरान...सुरक्षित जगह पर जाएं

इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी रहा। इस बीच ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने तेहरान में रह रहे लोगों को वहां से बाहर निकलने और किसी सुरक्षित जगह पर चले जाने की सलाह दी है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी तेहरान में रहने वाले सभी लोगों को तुरंत शहर खाली करने की चेतावनी दी है।

Loading...

Jun 17, 202516 hours ago