पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। आवामी एक्शन कमेटी के बाद पीओके की पुलिस भी पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। पीओकेके स्थानीय पुलिसकर्मियों में पाकिस्तान की सरकार के प्रति गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।

पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारी बवाल मच गया है। सोमवार को हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। एक तरफ पाकिस्तान को एशिया कप-2025 में भारत के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा, दूसरी तरफ पीओके में हालात बिगड़ गए। अवामी एक्शन कमेटी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर रही है, उसके कहने पर हजारों की संख्या में लोग और स्थानीय पुलिसकर्मी पाक सरकार के खिलाफ बवाल कर रहे हैं। बंद के साथ चक्का जाम और हड़ताल भी की गई है। दरअसल, पीओके में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। आवामी एक्शन कमेटी के बाद पीओके की पुलिस भी पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। पीओकेके स्थानीय पुलिसकर्मियों में पाकिस्तान की सरकार के प्रति गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। पुलिस की हड़ताल के बाद पीओकेमें कानून व्यवस्था चरमारा गई है। पुलिसकर्मियों की मांगे पूरी न होने पर पीओकेमें बंद की घोषणा की गई है। पीओकेमें स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पाक सरकार ने भारी संख्या में फोर्स तैनात की है।
एएसी के प्रमुख नेता शौकत नवाज मीर ने कहा-हमारा प्रदर्शन किसी संस्था के खिलाफ नहीं है, बल्कि मौलिक अधिकारों के लिए हैं। हमारे लोगों को 70 सालों से उनका अधिकार नहीं मिला है, लेकिन अब बहुत हो गया है। या हमारे अधिकार दो, या फिर जनता के गुस्से का शिकार बनो।
पीओकेमें स्थिति को संभालने के लिए पाकिस्तान सरकार ने 7,000 पुलिसकर्मी और फ्रंटियर फोर्स के जवान पीओकेमें तैनात किए हैं। इन सभी जवानों को राजधानी इस्लामाबाद से पीओके में भेजा गया है।
पीओके के पुलिसकर्मियों को पाकिस्तानी सरकार से ढेरों शिकायतें हैं। उन्होंने सरकार के सामने 11 मांगें रखीं थीं, जिनमें वेतन बढ़ाने से लेकर जोखिम भत्ता, आवास और सरकारी योजनाओं का लाभ देने जैसी बातें शामिल थीं। हालांकि, सरकार ने उनकी मांगों को खारिज कर दिया है, जिससे पुलिसकर्मियों का गुस्सा भड़क गया और सभी सड़कों पर उतर आए।
पुलिस के अलावा आवामी एक्शन कमेटी (एएसी) ने भी पाक सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हजारों लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर चक्का जाम कर दिया गया है। हालात पर काबू पाने के लिए सरकार ने पीओकेमें इंटरनेट रद्द कर दिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।