भारत ने एशिया कप-2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंद दिया। दुबई में खेले गए फाइनल के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर दिया। पीएम की पोस्ट से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को मिर्ची लग गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर दिया।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत ने एशिया कप-2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंद दिया। दुबई में खेले गए फाइनल के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर दिया। पीएम की पोस्ट से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को मिर्ची लग गई। उन्होंने कहा-ऐसे शांति नहीं आएगी। दरअसल, दुबई में रविवार को एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा कर नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए लिखा-ऑपरेशन सिंदूर खेल के मैदान पर भी जारी है। नतीजा वही है, भारत की जीत। हमारे क्रिकेटरों को बधाइयां। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी जैसे ही प्रेजेंटेशन स्टेज पर आए स्टैंड में बैठे भारतीय प्रशंसकों ने भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए।
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप जीतने के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से अवॉर्ड लेने से इंकार कर दिया। नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साथी खिलाड़ियों के सामने खाली हाथ ही ऐसा जेस्चर बनाया मानो वे ट्रॉफी लेकर आ रहे हों।

वैसे मैच खत्म होने के कुछ ही मिनटों बाद प्रेजेंटेशन सेरमनी हो जाती है, लेकिन फाइनल के बाद इसमें लगातार देरी होती रही। पाकिस्तानी खिलाड़ी शुरुआती एक घंटे तक मैदान पर नहीं आए। बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि भारतीय टीम नकवी के अलावा किसी और से ट्रॉफी लेने को तैयार है। दुबई स्पोर्ट्स सिटी के खालिद अल जरूनी, जो मंच पर मौजूद थे, से ट्रॉफी लेने की बात भी चली। लेकिन नकवी मंच से हटने को तैयार नहीं हुए।

यह जीत भारत के लिए खास इसलिए भी रही क्योंकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न सिर्फ मैदान पर अपनी कप्तानी से टीम को जीत दिलाई बल्कि अपने एक फैसले से पूरे देश का दिल भी जीत लिया। फाइनल जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने एलान किया कि वह एशिया कप 2025 में मिली अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दान करेंगे। टी20 फॉर्मेट में खिलाड़ियों को प्रति मैच 4 लाख मिलते हैं। इस टूर्नामेंट में सात मैच खेलने के कारण सूर्यकुमार को कुल 28 लाख मिले। सूर्या ने ये पूरी राशि दान कर दी। उन्होंने एक्स पर लिखा- मैंने इस टूर्नामेंट की अपनी मैच फीस हमारी सशस्त्र सेनाओं और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को देने का निर्णय लिया है। आप हमेशा मेरी सोच में रहते हैं। जय हिंद।

दरअसल, एशिया कप के फाइनल में भारत को आखिरी ओवर में 10 रन की जरूरत थी। इस दौरान क्रीज पर तिलक वर्मा थे, जिन्होंने हारिस रऊफ की दूसरी गेंद पर जोरदार छक्का जड़कर मैच को भारत की झोली में डाल दिया। इसके बाद भारत को 4 गेंदों में 2 रन चाहिए थे। इसी छक्के के बाद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर अपने जोशीले अंदाज में जश्न मनाते दिखे और डगआउट में टेबल पीटते हुए खुशी जताते दिखे। उनका ये रिएक्शन तेजी से कैमरे में कैद हुआ और खिलाड़ियों ने भी उन्होंने अपने इस जोशीले अंदाज से मोटिवेट किया और रिंकू सिंह ने विनिंग चौका लगाकर भारत को ये खिताब जिताने में मदद की।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।