प्रवर्तन निदेशालय ने रिलायंस पावर लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल आफिसर अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है। पाल पर अनिल अंबानी की रिलायंस ग्रुप से जुड़े 68.2 करोड़ के फर्जी बैंक गारंटी और इनवॉइसिंग का आरोप है।

रिलायंस पावर लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल आफिसर अशोक कुमार पाल गिरफ्तार।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
प्रवर्तन निदेशालय ने रिलायंस पावर लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल आफिसर अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है। पाल पर अनिल अंबानी की रिलायंस ग्रुप से जुड़े 68.2 करोड़ के फर्जी बैंक गारंटी और इनवॉइसिंग का आरोप है। दरअसल, ईडी ने शुक्रवार रात अनिल अंबानी के सहयोगी रिलायंस पावर के सीएफओ अशोक कुमार पाल को कथित 17,000 करोड़ के एडीए समूह लोन धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया। रिलायंस पावर लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी, पाल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ईडी के दिल्ली कार्यालय से हिरासत में लिया गया। उन्हें सुबह दिल्ली की एक अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है।
ईडी के अनुसार, पाल ने भारतीय सौर ऊर्जा निगम (एसईसीआई) को सौंपी गई 68 करोड़ से ज्यादा की एक फर्जी बैंक गारंटी को अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभाई थी। यह गारंटी फर्जी बिलिंग, फर्जी कंपनियों और नकली ईमेल डोमेन से जुड़े एक व्यापक रैकेट का हिस्सा थी, जिसका मकसद जाली वित्तीय साधनों को वैध बताकर पेश करना था।
जांचकर्ताओं का आरोप है कि पाल ने फर्जी गारंटी जारी करने के लिए बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड एक ऐसी फर्म जिसकी कोई विश्वसनीय पृष्ठभूमि नहीं है की नियुक्ति में मदद की। ईडी का दावा है कि यह एक लिस्टेड कंपनी, जिसके 75 फीसदी से ज्यादा शेयर जनता के पास हैं, से सार्वजनिक धन को दूसरी जगह भेजने की योजना हो बन रही थी।
पाल की गिरफ्तारी अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की बड़ी जांच में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है, जिसकी व्यापक वित्तीय अनियमितताओं के लिए जांच की जा रही है। अगस्त में, ईडी ने मुंबई में 35 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें एडीए समूह से जुड़ी 50 कंपनियां और 25 व्यक्ति शामिल थे।
अनिल अंबानी को ईडी ने इस मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। यह जांच उन आरोपों पर आधारित है कि तत्कालीन सीईओ राणा कपूर के नेतृत्व में यस बैंक ने संकटग्रस्त एडीए समूह की कंपनियों को भारी मात्रा में ऋण दिए थे। ये ऋण धोखाधड़ी के आरोपों की जाँच के दायरे में हैं।
ईडी की जांच के समानांतर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कपूर और अंबानी से जुड़े दो भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपपत्र दायर किए हैं, जिसमें दोनों पर सार्वजनिक धन को वित्तीय रूप से अस्थिर एडीए संस्थाओं में स्थानांतरित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
यूपी में बकरीद से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त चेतावनी दी है। योगी ने कहा कि सड़कें यातायात के लिए हैं, अराजकता के लिए नहीं। प्यार से मानो या दूसरे तरीके से, कानून का राज रहेगा।
8th Pay Commission: कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई NC-JCM की 49वीं बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS), प्रमोशन और अनुकंपा नियुक्ति जैसे बड़े मुद्दों पर अहम सहमति बनी है। जानिए किसे मिलेगा फायदा।
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए 1 जून से धार्मिक आधार पर मिलने वाले सभी भत्ते बंद करने का एलान किया है। अब इमामों, मुअज्जिनों और पुजारियों को सरकारी मानदेय नहीं मिलेगा।
सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑफ रोड सेफ्टी ने सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन को 48 घंटे के भीतर सड़क के गड्ढे भरने और खुले नालों व मैनहोल की बैरिकेडिंग करने का आदेश दिया गया है।
NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने लातूर से ₹100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य के मालिक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल से लीक पेपर बरामद हुआ है।
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्गापुर चौराहे पर आज सुबह साढ़े आठ बजे परिवहन निगम की बस में आग लग गई। बस सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही थी। बस में 15 महिलाएं और 27 पुरुष सहित 42 यात्री सवार थे।
सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने उस फैसले पर नाराजगी जताई है, जिसमें 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इंकार कर दिया गया था। कोर्ट ने नार्को-टेरर केस के आरोपी जम्मू कश्मीर के सैयद इफ्तेखार अंद्राबी को जमानत दी और खालिद और शरजील को जमानत नहीं दिए जाने पर असहमति जताई।
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।