×

एप्पल ने भारत में 2025 की पहली छमाही में बनाए रिकॉर्ड तोड़ आईफोन, निर्यात में भी सबसे ज्यादा वृद्धि

मार्केट रिसर्च फर्म कैनालिस के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी और जून 2025 के बीच भारत में आईफोन उत्पादन सालाना आधार पर 53 प्रतिशत बढ़कर 23.9 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया।

By: Prafull tiwari

Jul 17, 20257:42 PM

view6

view0

एप्पल ने भारत में 2025 की पहली छमाही में बनाए रिकॉर्ड तोड़ आईफोन, निर्यात में भी सबसे ज्यादा वृद्धि

नई दिल्ली  । केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि एप्पल ने भारत में स्मार्टफोन निर्माण में एक नया मानक स्थापित किया है और 2025 की पहली छमाही के दौरान आईफोन उत्पादन के साथ-साथ निर्यात में अब तक की सबसे तेज वृद्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए ग्लोबल टेक मैन्युफैक्चरिंग में देश की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "एप्पल ने भारत में रिकॉर्ड आईफोन उत्पादन हासिल किया।"

मार्केट रिसर्च फर्म कैनालिस के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी और जून 2025 के बीच भारत में आईफोन उत्पादन सालाना आधार पर 53 प्रतिशत बढ़कर 23.9 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया। 2017 में देश में स्मार्टफोन असेंबलिंग शुरू करने के बाद से यह एप्पल का सबसे बड़ा विस्तार है। इस वृद्धि को खासकर चीनी वस्तुओं पर अमेरिका द्वारा उच्च टैरिफ के मंडराते खतरे के बीच एप्पल की चीन पर निर्भरता कम करने की रणनीति के तहत देखा जा रहा है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्यात में भी इसी तरह की वृद्धि देखी गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 53 प्रतिशत अधिक है। भारत में निर्मित आईफोन के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे बड़ा गंतव्य था, जहां कुल निर्यात का 78 प्रतिशत निर्यात हुआ, जो एक साल पहले 53 प्रतिशत था। नीदरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, यूके और जापान जैसे अन्य बाजारों में भारतीय आईफोन शिपमेंट में उनकी हिस्सेदारी में गिरावट देखी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्सकॉन ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अग्रणी भूमिका निभाई, जिसने निर्यात किए गए आईफोन में आधे से अधिक का योगदान दिया। टाटा समूह भी एक मजबूत प्लेयर के रूप में उभरा है, जो अब भारत से एप्पल के आईफोन निर्यात का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा है। विश्लेषकों का कहना है कि यह बेहतर मैन्युफैक्चरिंग उत्पादन और भारत की क्षमताओं में एप्पल के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। कैनालिस ओमडिया के प्रमुख विश्लेषक संयम चौरसिया ने कहा, "यह भारत में एप्पल का अब तक का सबसे पहला प्रमुख उत्पादन विस्तार हो सकता है।"

उन्होंने कहा कि अगर भारत चीन के प्रोडक्शन टाइमलाइन की बराबरी कर लेता है तो यह एप्पल की ग्लोबल सप्लाई चेन रणनीति में एक नया अध्याय लिखेगा। इस वृद्धि को इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 'उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना' का भी समर्थन प्राप्त है, जो स्थानीय उत्पादन बढ़ाने के लिए निर्माताओं को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करती है। यह विकास 'मेक इन इंडिया' पहल को भी एक बढ़ावा देता है, जिसका उद्देश्य देश को एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करना है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत का फॉरेक्स रिजर्व पहुँचा $723 अरब के पार; गोल्ड रिजर्व में भी भारी उछाल: RBI रिपोर्ट

भारत का फॉरेक्स रिजर्व पहुँचा $723 अरब के पार; गोल्ड रिजर्व में भी भारी उछाल: RBI रिपोर्ट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड! 30 जनवरी को समाप्त सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व $723.77 अरब के स्तर पर पहुँचा। जानें सोने के भंडार और रुपये की स्थिति।

Loading...

Feb 07, 20264:54 PM

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: 2 दिन में ₹41,000 सस्ती हुई चांदी, जानें ताज़ा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: 2 दिन में ₹41,000 सस्ती हुई चांदी, जानें ताज़ा रेट

आज 6 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम गिरे। चांदी ₹2.41 लाख और सोना ₹1.51 लाख के स्तर पर पहुंचा। जानिए गिरावट की वजह और ज्वेलरी खरीदने के टिप्स।

Loading...

Feb 06, 20264:50 PM

भारतीय बाजार लाल निशान पर खुला... सेंसेक्स-निफ्टी का भी हाल बेहाल

भारतीय बाजार लाल निशान पर खुला... सेंसेक्स-निफ्टी का भी हाल बेहाल

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर खुला। अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोर रुझान के बीच आईटी क्षेत्र के प्रमुख शेयरों में गिरावट के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। इधर, सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली।

Loading...

Feb 06, 202612:27 PM

आरबीआई: रेपो रेट यथावत... धोखाधड़ी पर मिलेगा 25,000 तक मुआवजा

आरबीआई: रेपो रेट यथावत... धोखाधड़ी पर मिलेगा 25,000 तक मुआवजा

2026 के पहले मौद्रिक नीति समिति के फैसलों का एलान भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने किया। केंद्रीय बजट और हाल ही में हुए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद यह पहली नीतिगत समीक्षा है, जिस पर दलाल स्ट्रीट और आर्थिक जगत की निगाहें टिकी थी।

Loading...

Feb 06, 202611:24 AM

शेयर बाजार में गिरावट: आज सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

शेयर बाजार में गिरावट: आज सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

भारतीय शेयर मार्केट की शुरुआत आज भी पिछले कारोबारी सेशन की तरह गिरावट के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की, जबकि निफ्टी भी लुढ़ककर नीचे कारोबार करता नजर आया। वहीं यूएस डॉलर के मुकाबले रुपया में मामूली मजबूती दर्ज की गई।

Loading...

Feb 05, 202610:17 AM