भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर खुला। अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोर रुझान के बीच आईटी क्षेत्र के प्रमुख शेयरों में गिरावट के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। इधर, सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली।
By: Arvind Mishra
Feb 06, 202612:27 PM
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर खुला। अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोर रुझान के बीच आईटी क्षेत्र के प्रमुख शेयरों में गिरावट के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। पिछले दिन की गिरावट को जारी रखते हुए, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 225.15 अंक गिरकर 83,088.78 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 89.25 अंक गिरकर 25,553.55 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सकारात्मक निवेशक भावनाओं के चलते रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 90.23 पर पहुंच गया। इधर, सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में बुलियन पर सोना की कीमतें गिरकर 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और एचसीएल टेक प्रमुख रूप से पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फिनसर्व लाभ पाने वालों में से थे।
अमेजन के शेयरों में गिरावट
अमेजन की बिक्री में चौथी तिमाही के दौरान 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो छुट्टियों के दौरान हुई मजबूत खरीदारी और इसकी प्रमुख क्लाउड कंप्यूटिंग इकाई में उम्मीद से बेहतर वृद्धि के कारण हुई। लेकिन गुरुवार को कारोबार बंद होने के बाद शेयरों में 11 प्रतिशत की गिरावट आई, क्योंकि निवेशक सिएटल स्थित इस तकनीकी कंपनी की पूंजीगत व्यय को पिछले साल के 128 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर लगभग 60 प्रतिशत यानी 200 अरब अमेरिकी डॉलर करने की योजना से घबराए हुए प्रतीत हुए।
एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला हाल
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक नीचे कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक ऊपर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 1.59 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 1.23 प्रतिशत और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़ा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत बढ़कर 67.71 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,150.51 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। गुरुवार को सेंसेक्स 503.76 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 83,313.93 पर बंद हुआ। निफ्टी 133.20 अंक या 0.52 प्रतिशत गिरकर 25,642.80 पर समाप्त हुआ।
चांदी टूटी और सोना फिर हुआ सस्ता

इधर, सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में बुलियन पर सोना की कीमतें गिरकर 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी 14000 रुपए सस्ती हुई। इसकी कीमत 2.33 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। सोना का भाव गिरकर 1.51 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत 9,720 रुपए सस्ती होकर 2.37 लाख प्रति किलो पर आ गई।
भोपाल इंदौर में सोना-चांदी महंगा
इधर, रायपुर में सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 150,450 रुपए चल रहा है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 150,580 रुपए दर्ज की गई है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,33,820 रुपए चल रहा है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में चांदी का दाम सबसे ज्यादा है, यहां 1 किलो चांदी 2,35,680 रुपए में मिल रही है।
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹150,060 | ₹233,820 |
| जयपुर | ₹1,50,400 | ₹235,390 |
| कानपुर | ₹1,50,460 | ₹235,490 |
| लखनऊ | ₹150,460 | ₹235,490 |
| भोपाल | ₹1,50,580 | ₹235,680 |
| इंदौर | ₹150,580 | ₹235,680 |
| चंडीगढ़ | ₹150,510 | ₹235,410 |
| रायपुर | ₹150,450 | ₹235,320 |