सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना यूक्रेन युद्धक्षेत्र को करीब से देख रही है, क्योंकि यह हमारी सीमाओं पर मौजूद परिस्थितियों के संदर्भ में एक जीवित प्रयोगशाला है। तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर टूल्स के कारण आधुनिक युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना यूक्रेन युद्धक्षेत्र को करीब से देख रही है, क्योंकि यह हमारी सीमाओं पर मौजूद परिस्थितियों के संदर्भ में एक जीवित प्रयोगशाला है। तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर टूल्स के कारण आधुनिक युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। दरअसल, दिल्ली डिफेंस डायलॉग 2025 में संबोधन के दौरान जनरल द्विवेदी ने अपने संबोधन के दौरान उन्होंने युद्ध को लेकर विस्तार चर्चा की। उन्होंने कहा कि जहां तक भविष्य के युद्धक्षेत्र का सवाल है, यह धक्का-मुक्की और प्रतिस्पर्धा का युग है। तकनीक के कारण आधुनिक युद्ध में बदलाव हो रहा है। दीर्घकालीन शांति खत्म हो रही है और व्यापक संघर्ष बढ़ रहे हैं, जिसका मतलब है कि प्रौद्योगिकी का अत्यधिक उपयोग हो रहा है। आज आप जहां चाहें वहां प्रौद्योगिकी का उपयोग कर सकते हैं।
50 से अधिक युद्ध जारी
द्विवेदी ने कहा कि 50 से अधिक युद्ध जारी हैं और 100 से अधिक देश किसी न किसी रूप में इसमें शामिल हैं। यूक्रेन युद्ध में ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और प्रिसिजन फायर ने युद्ध के तरीके बदल दिए हैं। उन्होंने तीन डी का उल्लेख किया जो आज युद्ध परिदृश्य को बदल रहे हैं - लोकतंत्रीकरण, प्रसार और जन सांख्यिकी।
लोकतंत्रीकरण एक नई तकनीक
सेना प्रमुख ने कहा कि लोकतंत्रीकरण एक नई तकनीक है। जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि केवल प्लेटफॉर्म ही प्रासंगिक नहीं है, इसमें इस लोकतांत्रिक घटना द्वारा समर्थित कई परतें होनी चाहिए, जैसे कि एआई, क्वांटम रोबोटिक्स, आॅटो सिस्टम, डीईडब्ल्यू या निर्देशित ऊर्जा हथियार, साइबर उपकरण आदि, जो विशेष रूप से ग्रे जोन में अहम भूमिका निभाते हैं।
हमारे सामने दो-ढाई मोर्चों पर चुनौती
द्विवेदी ने कहा-यदि मैं भारतीय संदर्भ में देखूं... तो हमारे सामने दो-ढाई मोर्चों पर चुनौती है या उससे भी अधिक, फिर भी हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जो भी प्रौद्योगिकी आ रही है, वह हमारे मौजूदा युद्ध की पांच पीढ़ियों के अनुरूप खुद को समायोजित कर ले। सेना को नई तकनीकों को पारंपरिक और आधुनिक दोनों युद्ध शैलियों में ढालना होगा। सेना प्रमुख ने बताया कि भारतीय सेना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का लाभ उठाने के लिए जिज्ञासा नामक इन-हाउस चैटबॉट लॉन्च करने जा रही है। इसके साथ 15 अन्य सॉफ्टवेयर भी तैयार किए जा रहे हैं जो फोर्स को अधिक सक्षम बनाएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।