दिल्ली में लाल किला मेट्रो के पास हुए कार ब्लास्ट को लेकर एनआईए की ओर से एक और खुलासा हुआ है। ब्लास्ट से पहले डॉ उमर मोहम्मद ने सिग्नल ऐप एक ग्रुप बनाया था और इसमें चार लोगों को जोड़ा था। आतंकी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, उमर और शाहीन ने मिलकर 20 लाख नकद जुटाए थे।

ब्लास्ट को लेकर एनआईए की ओर से एक और खुलासा हुआ है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली में लाल किला मेट्रो के पास हुए कार ब्लास्ट को लेकर एनआईए की ओर से एक और खुलासा हुआ है। ब्लास्ट से पहले डॉ उमर मोहम्मद ने सिग्नल ऐप एक ग्रुप बनाया था और इसमें चार लोगों को जोड़ा था। आतंकी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, उमर और शाहीन ने मिलकर 20 लाख नकद जुटाए थे। ये रकम उमर को सौंपी गई थी। इसके बाद में उन्होंने गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से आईईडी तैयार करने के लिए 3 लाख का 20 क्विंटल एनपीके उर्वरक खरीदा था। इसके साथ ही डॉ उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच पैसों का विवाद भी था। इधर, गुरुवार को जांच एजेंसियों ने नया खुलासा किया है कि 2 नहीं, बल्कि 4 गाड़ियों में ब्लास्ट की साजिश थी। हमलावर दो और पुरानी गाड़ियां तैयार करने की प्लानिंग कर रहे थे। इनमें विस्फोटक रखे जाते और टारगेट को बड़ा किया जाता। यह पूरा खुलासा डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल की डायरियों से हुआ है। इनमें 8 से 12 नवंबर की तारीखें दर्ज हैं। डायरी में 25 लोगों के नाम भी थे, जिनमें से ज्यादातर जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद के रहने वाले हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल और दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के सिलसिले में घाटी में कई जगहों पर छापेमारी की। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर 13 जगहों पर छापेमारी कर रही है। 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इनके पास से कई डिजिटल इक्विपमेंट्स और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
इधर, आतंकी डॉ. उमर उन नबी का डीएनए उसकी मां के मैच से हो गया। जांच टीमों को कार से उमर के दांत, हड्डियां, खून लगे कपड़े के टुकड़े और पैर का हिस्सा मिला था, जो स्टीयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फंसा था। इससे साफ हो गया है कि ब्लास्ट के वक्त कार में उमर ही मौजूद था।
नबी दिल्ली में 6 दिसंबर को हमला करना चाहता था, लेकिन मुजम्मिल की गिरफ्तारी से प्लान बिगड़ गया। यह बात 8 आरोपियों से पूछताछ में सामने आई हैं। इस अंतरराज्यीय मॉड्यूल का केंद्र फरीदाबाद में था। गिरफ्तार आतंकियों में 6 डॉक्टर हैं। श्रीनगर का रहने वाला एक अन्य संदिग्ध डॉ. निसार फरार है। वह डॉक्टर एसोसिएशन आफ कश्मीर का अध्यक्ष भी है। अलफलाह में पढ़ा रहा था। जम्मू-कश्मीर सरकार ने डॉ. निसार को बर्खास्त कर दिया है।
उमर और मुजम्मिल की डायरियों में कोड वर्ड लिखे थे, इन्हें डिकोड किया जा रहा है। एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि क्या धमाकों के लिए अलग-अलग गाड़ियां तैयार की जा रही थीं। जांच एजेंसियों ने बताया कि 8 संदिग्ध चार लोकेशन विस्फोट करने की तैयारी कर रहे थे। 2-2 लोगों के ग्रुप को एक-एक बड़े शहर में विस्फोट का टारगेट दिया गया था।
जांच एजेंसियों ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े आरोपी डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल की डायरियां बरामद की हैं। इनमें 8 से 12 नवंबर की तारीखें दर्ज हैं। इससे पता चला है कि ऐसी घटना की योजना बनाई जा रही थी। डायरी में लगभग 25 लोगों के नाम भी थे, जिनमें से अधिकांश जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद के रहने वाले थे। ये डायरियां मंगलवार और बुधवार को डॉ. उमर के कमरा नंबर 4 और मुजम्मिल के कमरा नंबर 13 से बरामद की गईं। पुलिस ने मुजम्मिल के कमरे से एक डायरी बरामद की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।