×

न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, मार्कस स्टोइनिस की वापसी

36 वर्षीय मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी बार नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला था। उन्होंने पिछले एक साल से कोई सेंट्रल या स्टेट कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया है।

By: Prafull tiwari

Sep 02, 20256:57 PM

view23

view0

न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, मार्कस स्टोइनिस की वापसी

नई दिल्ली । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। मार्कस स्टोइनिस को तीन मुकाबलों की इस सीरीज में मौका दिया गया है।  मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल ओवेन और जेवियर बार्टलेट के साथ स्टोइनिस की वापसी से अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप में जगह बनाने का उनका दावा मजबूत हो गया है।

36 वर्षीय मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी बार नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला था। उन्होंने पिछले एक साल से कोई सेंट्रल या स्टेट कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया है। मार्कस स्टोइनिस इस साल फरवरी में वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले चुके थे, लेकिन वैश्विक टी20 सर्किट पर सक्रिय रहे। इस बीच उन्होंने आईपीएल में पंजाब किंग्स और द हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। यह दोनों ही टीमें फाइनल तक पहुंचीं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस सीरीज में मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की कमी खलेगी। स्टार्क टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं, जबकि कमिंस पीठ की चोट से उबर रहे हैं। मैथ्यू शॉर्ट साइड स्ट्रेन की चोट से उबर चुके हैं। यह चोट उन्हें जुलाई में वेस्टइंडीज सीरीज से पहले जमैका में ट्रेनिंग के दौरान लगी थी। नाथन एलिस पितृत्व अवकाश के चलते इस दौरे से बाहर रहेंगे।

एलेक्स कैरी और आरोन हार्डी साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर खेले थे, लेकिन न्यूजीलैंड के विरुद्ध इस टी20 सीरीज में अपनी जगह नहीं बना सके। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 1, 3 और 4 अक्टूबर को टी20 सीरीज के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच माउंट माउंगानुई में आयोजित होंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जांपा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

T20 World Cup 2026: धोनी से रोहित तक, ये हैं विश्व कप जीतने वाले 8 महान कप्तान; देखें पूरी लिस्ट और रिकॉर्ड्स

T20 World Cup 2026: धोनी से रोहित तक, ये हैं विश्व कप जीतने वाले 8 महान कप्तान; देखें पूरी लिस्ट और रिकॉर्ड्स

टी20 विश्व कप 2026 से पहले जानें उन 8 कप्तानों के बारे में जिन्होंने अपनी टीम को विश्व विजेता बनाया। डैरेन सैमी के दो खिताब से लेकर रोहित शर्मा के ऐतिहासिक फेयरवेल तक, यहाँ देखें सभी आंकड़े

Loading...

Jan 30, 20264:36 PM

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान: ड्रामे के बीच सलमान अली आगा कप्तान

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान: ड्रामे के बीच सलमान अली आगा कप्तान

"T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम घोषित की। सलमान अली आगा कप्तान बने, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी की वापसी। जानें ICC की चेतावनी और पाकिस्तान के पूरे स्क्वॉड के बारे में।"

Loading...

Jan 25, 20264:26 PM

U19 World Cup 2026: सुपर सिक्स में पहुंचा भारत, जानें कब होगा भारत-पाक महामुकाबला

U19 World Cup 2026: सुपर सिक्स में पहुंचा भारत, जानें कब होगा भारत-पाक महामुकाबला

ICC U19 World Cup 2026 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ग्रुप टॉप किया। अब सुपर सिक्स में आयुष म्हात्रे की टीम पाकिस्तान से एशिया कप की हार का बदला लेगी। जानें पूरा शेड्यूल।

Loading...

Jan 25, 20264:20 PM

IND vs NZ 2nd T20: सूर्यकुमार और ईशान किशन की आतिशी पारी, भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs NZ 2nd T20: सूर्यकुमार और ईशान किशन की आतिशी पारी, भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी-20 में सूर्या (82) और ईशान किशन (76) के तूफान में उड़ी कीवी टीम। रायपुर में टीम इंडिया ने 209 रनों का लक्ष्य 15.2 ओवर में किया हासिल। सीरीज में 2-0 की बढ़त।

Loading...

Jan 23, 202610:54 PM

T20 World Cup: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया मना, स्कॉटलैंड ले सकता है जगह

T20 World Cup: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया मना, स्कॉटलैंड ले सकता है जगह

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से हटने का फैसला किया है। जानें इसका टीम और रैंकिंग पर क्या होगा असर।

Loading...

Jan 22, 20264:59 PM