ICC U19 World Cup 2026 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ग्रुप टॉप किया। अब सुपर सिक्स में आयुष म्हात्रे की टीम पाकिस्तान से एशिया कप की हार का बदला लेगी। जानें पूरा शेड्यूल।

बुलावायो: स्पोर्ट्स डेस्क
कप्तान आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप 2026 में जीत का विजय रथ जारी रखा है। ग्रुप-बी के अपने आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को डकवर्थ-लुईस नियम (DLS) के तहत 7 विकेट से पटखनी देकर भारत ने ग्रुप में टॉप पोजीशन हासिल की। लगातार तीन जीत और 6 अंकों के साथ टीम इंडिया अब सुपर सिक्स स्टेज में प्रवेश कर चुकी है।
ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहने के कारण भारत को सुपर सिक्स ग्रुप-2 में रखा गया है। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, भारत इस चरण में दो प्रमुख मुकाबले खेलेगा-
27 जनवरी: मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ (बुलावायो)।
1 फरवरी: पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला (दोपहर 1 बजे से)।
1 फरवरी को होने वाला मुकाबला न केवल सेमीफाइनल की रेस के लिए अहम है, बल्कि यह टीम इंडिया के लिए बदला लेने का सुनहरा मौका भी है। दिसंबर में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों के बड़े अंतर से हराया था। अब बुलावायो की पिच पर भारतीय युवा ब्रिगेड उस करारी हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी।
सुपर सिक्स के प्रारूप के अनुसार, ग्रुप स्टेज की जीत के अंक भी साथ जुड़ते हैं। भारत और इंग्लैंड अपने-अपने ग्रुप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत 4-4 अंकों के साथ सुपर सिक्स में मजबूत शुरुआत करेंगे। वहीं पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड जैसे देशों को कम अंकों के साथ संघर्ष करना होगा। हर ग्रुप से केवल टॉप-2 टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
बनाम USA: अमेरिका को मात्र 107 रनों पर समेटा और 20 ओवरों के भीतर जीत दर्ज की।
बनाम बांग्लादेश: 238 रनों के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया।
बनाम न्यूजीलैंड: कीवी टीम को 135 रनों पर ढेर कर सिर्फ 13.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
पहला सेमीफाइनल: 3 फरवरी (बुलावायो)
दूसरा सेमीफाइनल: 4 फरवरी (हरारे)
फाइनल मुकाबला: 6 फरवरी (हरारे)

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों में नाबाद 181 रन बनाकर केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानें इस ऐतिहासिक पारी और वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में।
भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले पर सफाई दी। जानिए दोस्ती, फॉर्म और टीम की रणनीति पर गिल ने क्या कहा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी और टी-ब्रेक से पहले 5 बल्लेबाज आउट भी हो गए थे, जिससे आखिरी डेढ़ सेशन में जीत के लिए 5 विकेट की दरकार थी।
भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन मलेशिया ने कोरिया और जापान ने चीन को 3-1 से हराया, जबकि भारत ने थाईलैंड पर 7- 0 से जीत दर्ज कराई।
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को एक बार फिर भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टूर्नामेंट के तीसरे मैच दिवस पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
जब टेस्ट मैच न्यूजीलैंड जैसे देश में होता है तो उम्मीद की जाती है कि यहां बल्लेबाजों को परेशानी होगी और गेंदबाज विकेट चटकाएंगे। किसी भी उपमहाद्वीप की टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं होती है, लेकिन टीम इंडिया ने सभी की उम्मीदों से उलट काम किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाकर 118 रन की बढ़त ली। केएल राहुल ने 136 और पडिक्कल ने 80 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल 98 रन पर बोल्ड हुए। पंत 55 रन पर नाबाद।
दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व पति करोंग ओंखोलर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में संज्ञान लेने से पहले ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम को नोटिस जारी किया है। जानें क्या है पूरा मामला और अगली सुनवाई की तारीख।
वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 1 विकेट पर 159 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हुए, केएल राहुल 52 रन बनाकर नाबाद। न्यूजीलैंड 368 रन पर सिमटा।
भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्टेडियम में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की रंगारंग शुरुआत हुई। मलेशिया के खिलाफ जारी मैच में भारतीय टीम 4-1 जीत दर्ज कराई, वहीं चीन और जापान ने भी जीत से आगाज किया।