उत्तर प्रदेश में भी सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन लोगों की मौत हो रही। इधर, बहराइच जिले के बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर सुबह हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मदन कोठी चौराहे पर फखरपुर की तरफ से आ रही गिट्टी भरा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया।

ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी खड़ा करके भाग गया।
बहराइच। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश में भी सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन लोगों की मौत हो रही। इधर, बहराइच जिले के बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर सुबह हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मदन कोठी चौराहे पर फखरपुर की तरफ से आ रही गिट्टी भरा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होने के बाद वह सामने से आ रही बाइक की तरफ घूम गया। इस चपेट में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें से एक वर्ष का बच्चा भी है। सभी की मौके पर मौत हो गई। सभी की मौत पहिए के नीचे आ जाने के वजह से हुई है। ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी खड़ा करके भाग गया। शवों को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजवा दिया गया है।
मृतकों की नहीं हो पाई शिनाख्त
बुधवार सुबह करीब 6 बजे लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मदन कोठी चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। फखरपुर की ओर से आ रहा गिट्टी से भरा ट्रेलर (यूपी 78 जेएन 9855) कोहरे या चालक को झपकी आने के कारण नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खाई में जा गिरा। इसी दौरान सामने से गुजर रही एक बाइक (यूपी 40 बीएफ 9163) से उसकी टक्कर हो गई। बाइक पर एक महिला, एक बच्चा (उम्र करीब 1 वर्ष) और दो पुरुष सवार थे। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
कोई नहीं उठा रहा फोन
थानाध्यक्ष ब्रह्मा गोड़ ने बताया कि बाइक विजय कुमार सिंह पुत्र रामकुमार, निवासी लालुही (बहराइच) के नाम दर्ज है। उनके मोबाइल नंबर 9450750642 पर संपर्क किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा है। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पीएम के लिए जिला मोर्चरी भिजवा दिया। ट्रैफिक सुचारू है और शांति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों की खोज की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।