सीएम डॉ. मोहन यादव सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार का भूमि पूजन किया। समारोह का अयोजन सुबह 11 बजे फंदा स्थित महाराणा प्रताप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया था। कार्यक्रम में सीएम के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

सीएम डॉ. मोहन यादव सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार का भूमि पूजन किया।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
सीएम डॉ. मोहन यादव सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार का भूमि पूजन किया। समारोह का अयोजन सुबह 11 बजे फंदा स्थित महाराणा प्रताप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया था। कार्यक्रम में सीएम के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को आज सांस्कृतिक विरासत का नया प्रतीक मिल गया। सरकार की इस पहल से भोपाल न केवल आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा, बल्कि अपनी गौरवशाली विरासत को भी संजोकर रखेगा। यह द्वार भोपाल के प्रवेश मार्गों पर बनने वाले भव्य द्वारों की श्रृंखला का हिस्सा है, जो शहर की ऐतिहासिक पहचान को उजागर करेगा।
फंदा को मिलीं कई सौगात
समारोह के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- आज के ही दिन मैंने 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद के साथ मप्र को विकसित प्रदेश बनाने की शपथ ली थी। आज उसी संकल्प के साथ विकास, सेवा और सुशासन के दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। जहां हर निर्णय में जनकल्याण, हर योजना में प्रगति और हर कदम में भविष्य की झलक है। मुख्यमंत्री ने फंदा में आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल हाईस्कूल के लिए 5 करोड़ देने और क्षेत्र में महाविद्यालय बनाए जाने समेत कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
आज का दिन अमर हो गया
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा-भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर विक्रमादित्य द्वार बनेगा। ये द्वार ठीक उज्जैन के विक्रमादित्य द्वार जैसा ही बनेगा। फंदा का नाम अब हरिहर नगर किया जाएगा। सीएम ने कहा-सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सम्राट विक्रमादित्य को समर्पित भव्य द्वार के निर्माण के लिए भूमिपूजन कर आज का दिन अमर हो गया है।
एक-एक बूंद जल का होगा संरक्षण
सीएम ने कहा-राजा विक्रमादित्य के शौर्य, न्यायप्रियता और सांस्कृतिक चेतना को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाने वाला सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार न केवल ऐतिहासिक पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और नगरीय विकास को भी नई दिशा देगा। सीएम ने यह भी कहा कि एक-एक बूंद जल का संरक्षण होगा। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से भोपाल में बड़ा तालाब को गहरा करने का काम किया जाएगा।
दो महानगर बनेंगे
सीएम ने मेट्रोपॉलिटन पर कहा कि सीहोर, विदिशा, रायसेन, भोपाल और नर्मदापुरम मिलाकर मेट्रोपॉलिटन सिटी बना रहे हैं। इंदौर के आसपास धार, उज्जैन, देवास, शाजापुर को मिलाते हुए दो महानगर बनेंगे। इसके लिए प्लान बना रहे हैं।
हमने किसी भी धर्म में अंतर नहीं किया
मुख्यमंत्री ने कहा-प्रदेश में हर महीने माता-बहनों को डेढ़ हजार रुपए देकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। ये कांग्रेसियों को हजम नहीं होता। हर चीज में राजनीति देखते हैं। हमने किसी भी धर्म में अंतर नहीं किया। इसलिए लाड़ली बहनों को राशि दी, लेकिन ये कांग्रेसी सदमे में चले गए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।