मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल भी अब सुरक्षित नहीं। पुलिस प्रशासन के तमाम दावे खोंखले साबित हो रहे हैं। अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दरअसल, भोपाल के हबीबगंज इलाके में स्थित एक मंदिर के बाहर से अज्ञात बदमाश ने बुधवार की रात पांच साल की बच्ची का अपहरण कर लिया।

पुलिस बच्ची का मेडिकल कराने जेपी अस्पताल ले गई। जहां भारी पुलिस बल तैनात रहा।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल भी अब सुरक्षित नहीं। पुलिस प्रशासन के तमाम दावे खोंखले साबित हो रहे हैं। अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दरअसल, भोपाल के हबीबगंज इलाके में स्थित एक मंदिर के बाहर से अज्ञात बदमाश ने बुधवार की रात पांच साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। देर रात इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर सर्चिंग अभियान चलाया। गुरुवार की सुबह बच्ची को आईएसबीटी गोविंदपुरा से सकुशल बरामद कर लिया गया। अज्ञात आरोपी वहां सर्चिंग देखने के बाद बच्ची को छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस बच्ची का मेडिकल कराने जेपी अस्पताल ले गई। जहां भारी पुलिस बल तैनात रहा। लेबर रूम में परिजनों की मौजूदगी में बच्ची का मेडिकल कराया गया। उसे निमोनिया भी हो गया है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करा लिया गया है। जहां उसकी काउंसलिंग भी कराई जाएगी। मेडिकल में बच्ची के साथ मारपीट की पुष्टि भी हुई है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात साढ़े नौ बजे 1100 क्वार्टर मंदिर के सामने से पांच साल की मासूम बच्ची लापता हो गई थी। वे स्कूली छात्रा है, रात में थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को खबर दी तो पुलिस ने रात में सर्चिंग शुरू कर दी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। तड़के साढ़े चार बजे बच्ची आईएसबीटी बस स्टैंड पर मिली।
दावा किया जा रहा है कि बदमाशपुलिस की सर्चिंग देख घबरा गया और मासूम को छोड़कर भाग गया। बच्ची के साथ आरोपी ने मारपीट की है। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। आरोपी की तलाश में हबीबगंज पुलिस जुटी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।
बच्ची को सकुशल दस्तयाब कर लिया है। उसके साथ मारपीट की गई है, इसकी पुष्टि मेडिकल परीक्षण के माध्यम से कराई जा रही है। साथ ही पुलिस उस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। आरोपी ने मासूम को मुंह दबाकर अगवा किया था। क्योंकि उसके चेहरे पर नाखून के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
संजीव चौकसे, टीआई, हबीबगंज, थाना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के खाड़ोली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 11 साल की बच्ची पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर कार से गांव पहुंचे और बच्ची पर तेजाब फेंक दिया।
मध्यप्रदेश के 16 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।