×

भोपाल... पैरोल पर बाहर आई महिला ने लगाई आग... इलाज के दौरान मौत

भोपाल की पंचवटी कॉलोनी करोंद में पैरोल पर बाहर आई एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जहां इलाज के दौरान देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। घटना एक हफ्ते पहले की है। शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पीएम कराया गया।

By: Arvind Mishra

Oct 31, 20252:50 PM

view1

view0

भोपाल... पैरोल पर बाहर आई महिला ने लगाई आग... इलाज के दौरान मौत

पंचवटी कॉलोनी करोंद निवासी अन्नू खान (30) ने विगत 24 अक्टूबर को खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी।

  • महिला काट रही थी उम्रकैद की सज

  • पति को मारने के अपराध में थी दोषी

    भोपाल। स्टार समाचार वेब

भोपाल की पंचवटी कॉलोनी करोंद में पैरोल पर बाहर आई एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जहां इलाज के दौरान देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। घटना एक हफ्ते पहले की है। शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पीएम कराया गया। महिला ने इलाज के दौरान दिए बयानों में एक युवक से फोन पर विवाद के बाद स्वयं को आग लगाने की बात कही थी। इधर, मचे हड़कंप के बीच पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला अपने पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद थी। पिछले दिनों वह पैरोल पर बाहर आई थी।  

40 फीसदी जल गई थी

एएसआई सुदर्शन द्विवेदी के मुताबिक पंचवटी कॉलोनी करोंद निवासी अन्नू खान (30) ने विगत 24 अक्टूबर को खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। 40 फीसदी जली हालत में महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।  

उम्रकैद की मिली थी सजा

पति की हत्या के केस में महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी और सेंट्रल जेल भोपाल में बंद थी। पिछले दिनों वह पैरोल पर बाहर आई थी। पुलिस का कहना है कि मृतका की सीडीआर खंगालेगी, जिसके बाद युवक का पता लगाकर उससे भी पूछताछ की जाएगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल के अंकित साहू की थाईलैंड में संदिग्ध मौत, परिजनों ने साजिश की आशंका जताई

1

0

भोपाल के अंकित साहू की थाईलैंड में संदिग्ध मौत, परिजनों ने साजिश की आशंका जताई

भोपाल निवासी अंकित साहू की थाईलैंड में समुद्र में डूबने से हुई मौत पर परिवार ने साजिश का आरोप लगाया है। मृतक को तैरना आता था और 6 फीट हाइट थी। परिजनों ने मोबाइल पासवर्ड मांगने के बाद मौत की सूचना मिलने पर सवाल उठाते हुए मध्य प्रदेश सरकार से उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है।

Loading...

Oct 31, 20257:48 PM

जबलपुर: अंजुमन इस्लामिया स्कूल का 'शुक्रवार की छुट्टी' का आदेश निरस्त, भाजपा विरोध के बाद कार्रवाई

1

0

जबलपुर: अंजुमन इस्लामिया स्कूल का 'शुक्रवार की छुट्टी' का आदेश निरस्त, भाजपा विरोध के बाद कार्रवाई

जबलपुर के अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल ने नए सत्र से शुक्रवार को छुट्टी और रविवार को स्कूल खोलने का आदेश वापस ले लिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने इसे 'तुगलकी फरमान' बताया था, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई हुई। प्रबंधन ने जुमे की नमाज के कारण उपस्थिति कम होने का हवाला दिया था।

Loading...

Oct 31, 20256:33 PM

धीरेंद्र शास्त्री की 'सनातन एकता पदयात्रा' पर विवाद: दामोदर यादव हाईकोर्ट में देंगे चुनौती, FIR की तैयारी

1

0

धीरेंद्र शास्त्री की 'सनातन एकता पदयात्रा' पर विवाद: दामोदर यादव हाईकोर्ट में देंगे चुनौती, FIR की तैयारी

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की 7 नवंबर से शुरू होने वाली 'सनातन एकता पदयात्रा' पर विवाद। दलित पिछड़ा समाज संगठन के अध्यक्ष दामोदर यादव ने धमकी के आरोप लगाते हुए यात्रा रोकने के लिए हाईकोर्ट में याचिका और प्रदेशभर में पुतला दहन की घोषणा की। पूरा मामला और दोनों पक्षों का बयान जानें।

Loading...

Oct 31, 20256:03 PM

देवास: अपर तहसीलदार हर्षल बहरानी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, EOW की कार्रवाई

1

0

देवास: अपर तहसीलदार हर्षल बहरानी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, EOW की कार्रवाई

देवास तहसील कार्यालय में उज्जैन EOW टीम ने अपर तहसीलदार हर्षल बहरानी को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। किसान से तीन भूमि मामलों के निपटारे के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी।

Loading...

Oct 31, 20254:56 PM

MP DGP कैलाश मकवाना का कार्यकाल बढ़ा: अब 1 दिसंबर 2026 को होंगे रिटायर

1

0

MP DGP कैलाश मकवाना का कार्यकाल बढ़ा: अब 1 दिसंबर 2026 को होंगे रिटायर

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के लिए सेवा विस्तार मिला है। अब उनका रिटायरमेंट 1 दिसंबर 2025 के बजाय 1 दिसंबर 2026 को होगा। गृह विभाग ने जारी किए आदेश।

Loading...

Oct 31, 20254:39 PM