नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व कई केंद्रीय मंत्रियों सहित एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
By: Arvind Mishra
Nov 20, 20259:49 AM

पटना। स्टार समाचार वेब
नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व कई केंद्रीय मंत्रियों सहित एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर अपने पद से त्याग पत्र दिया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। बुधवार को राजनीतिक गहमागहमी के बीच जदयू और भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। नीतीश कुमार जदयू विधायक दल के नेता चुने गए। इधर, भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उप नेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा के नाम पर मुहर लगी। पटना के गांधी मैदान के बाहर नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और प्रमुख चिराग पासवान और अन्य भाजपा नेताओं के पोस्टर लगाए गए है, यहां आज बिहार में एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना एयरपोर्ट पर वीवीआईपी आवाजाही तेज हो गई है। बुधवार रात से चार्टर्ड विमानों का पटना में लैंडिंग सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार देर रात तक कुल चार चार्टर्ड प्लेन पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जिनसे कई बड़े मुख्यमंत्री और मंत्री उतरे। चार्टर्ड विमान से गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और अलग-अलग विमानों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा मंत्री एकनाथ शिंदे पटना पहुंचे।
बीजेपी ने मंत्री पद के लिए फाइनल किए नाम
नीतीश सरकार में शामिल होने जा रहे मंत्रियों के नाम बीजेपी ने फाइनल कर दिए हैं। बीजेपी कोटे से मंत्री बनने जा रहे नेताओं की लिस्ट में सबसे पहले दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के नाम हैं।
1- सम्राट चौधरी - डिप्टी सीएम
2- विजय कुमार सिन्हा - डिप्टी सीएम
3- मंगल पांडेय
4- डॉक्टर दिलीप जायसवाल
5- नितिन नबीन
6- रामकृपाल यादव
7- संजय सिंह 'टाइगर'
8- अरुण शंकर प्रसाद
9- सुरेंद्र मेहता
10- नारायण प्रसाद
11- रमा निषाद
12- लखेंद्र पासवान
13- श्रेयसी सिंह
14- डॉक्टर प्रमोद कुमार चंद्रवंशी (एमएलसी)
खबर पढ़ने के लिए बने रहिए... लगातार अपडेट की जा रही है....