भारत और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण सैन्य समझौता होने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 47.1 मिलियन डॉलर के हथियार बेचने की अनुमति दी है, जिसमें जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें और एक्सकैलिबर आर्टिलरी राउंड्स शामिल हैं।

भारत और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण सैन्य समझौता होने जा रहा है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण सैन्य समझौता होने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 47.1 मिलियन डॉलर के हथियार बेचने की अनुमति दी है, जिसमें जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें और एक्सकैलिबर आर्टिलरी राउंड्स शामिल हैं। डिफेंस सिक्योरिटी कोआपरेशन एजेंसी ने कांग्रेस को इस बारे में सूचित किया है। इस समझौते से भारत की सैन्य शक्ति और मजबूत होगी। दरअसल, अमेरिका ने भारत के लिए सैन्य पैकेज को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद भारत अब उक्त हथियारों की नई खेप खरीद सकेगा। इस मंजूरी के तहत भारत को 100 एफजीएम-148 जेवलिन मिसाइलें, 25 हल्की कमांड लॉन्च यूनिट्स और 216 एक्सकैलिबर आर्टिलरी राउंड्स मिलेंगे। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने बताया कि भारत ने इस सौदे के तहत लाइफसाइकल सपोर्ट, सुरक्षा निरीक्षण, आपरेटर ट्रेनिंग, लॉन्च यूनिट्स के रिफर्बिशमेंट और पूर्ण परिचालन क्षमता के लिए आवश्यक अन्य तकनीकी सहायता भी मांगी है।
साझेदारी को मिलेगी मजबूती
डीएससीए ने कहा कि यह डिफेंस पैकेज अमेरिका और भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा। इससे भारत की मौजूदा और भविष्य में उभरने वाले खतरों का मुकाबला करने की क्षमता बढ़ेगी। बयान में यह भी कहा गया कि भारत इन हथियारों और उपकरणों को अपने सैन्य ढांचे में बिना किसी दिक्कत के शामिल कर सकेगा।
अमेरिका ने दी मंजूरी
अमेरिका ने एक्सकैलिबर गाइडेड आर्टिलरी राउंड्स की लगभग 47 मिलियन डॉलर की बिक्री को भी मंजूरी दी है, जिससे कुल मूल्य लगभग 93 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि इस डील से क्षेत्रीय सैन्य संतुलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत
अमेरिकी सरकार ने यह भी बताया कि इस डील में अभी तक किसी आफसेट एग्रीमेंट की जानकारी नहीं है और भविष्य में ऐसा कोई समझौता भारत और हथियार निर्माताओं के बीच तय किया जा सकता है। आरटीएक्स और लॉकहीड मार्टिन द्वारा संयुक्त रूप से बनाए गए जेवलिन मिसाइल सिस्टम पैदल सेना को लंबी दूरी से बख्तरबंद टारगेट पर अत्यधिक सटीक हमले की क्षमता देते हैं।
जेवलिन मिसाइल सिस्टम
उल्लेखनीय है कि जेवलिन दुनिया की सबसे एडवांस पोर्टेबल एंटी-टैक गाइडेड मिसाइल है, जिसके अमेरिका की लॉकही मार्टिन और आरटीएक्स कंपनी ने मिलकर बनाया है। इस मिसाइल को फायर एंड फॉरगेट मिसाइल भी कहा जाता है। इसका सीधा मतलब है कि एक बार फायर हो जाने के बाद सैनिक को निशाना बनाए रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। यह मिसाइल खुद लक्ष्य को ढूंढ़ती है और टारगेट करती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।