×

उड़ानों पर ब्रेक... दिल्ली से भोपाल आने वाली कई फ्लाइट लेट

देश की राजधानी दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई तकनीकी खराबी का असर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल तक दिखा। दिल्ली से आने वाली कई उड़ानें तय से दो-दो घंटे देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

By: Arvind Mishra

Nov 07, 20252:02 PM

view3

view0

उड़ानों पर ब्रेक... दिल्ली से भोपाल आने वाली कई फ्लाइट लेट

दिल्ली से आने वाली कई उड़ानें तय से दो-दो घंटे देरी से पहुंचीं।

  • इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानों पर असर

  • यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा

भोपाल। स्टार समाचार वेब

देश की राजधानी दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई तकनीकी खराबी का असर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल तक दिखा। दिल्ली से आने वाली कई उड़ानें तय से दो-दो घंटे देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 7.45 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 602 करीब डेढ़ घंटे की देरी से यानी 9.10 बजे भोपाल पहुंची। वहीं, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-1723, जिसे 12:05 बजे पहुंचना था, वह 1:05 बजे लैंड कर सकी। एक और इंडिगो फ्लाइट जो 1:05 बजे भोपाल पहुंचने वाली थी, वह अब तक दिल्ली एयरपोर्ट पर ही फंसी हुई बताई जा रही है।

समय में किया जा रहा बदलाव

भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि सुबह की एक फ्लाइट देर से आई है। बाकी विमानों के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि देरी का असर आगे भी जारी रहेगा या नहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण उड़ानों की लैंडिंग और टेकआफ के टाइम में बदलाव आ रहा है।

आगमन के बाद स्थिति स्पष्ट होगी

भोपाल एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि सभी फ्लाइट्स की रियल-टाइम ट्रैकिंग की जा रही है। डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि फ्लाइट्स के आगमन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन की वेबसाइट या कस्टमर केयर से जानकारी लेते रहें।

यह भी पढ़िए...
 
एटीसी सिस्टम खराब... हवाई सेवा पर लगा ब्रेक, यात्री होते रहे परेशान

COMMENTS (0)

RELATED POST

सीहोर: डोडी में सांची का नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

सीहोर: डोडी में सांची का नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कल्याणपुरा निवासी गौरव वर्मा यहां नकली घी तैयार कर उसे सांची ब्रांड के नाम से बाजार में बेच रहा था। प्रशासन की टीम के पहुंचते ही मुख्य आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Loading...

Feb 24, 202610:10 AM

भागीरथरपुरा : 'दाल-बाफले' पड़े भारी, फूड पॉइजनिंग से 30 से ज्यादा लोग बीमार

भागीरथरपुरा : 'दाल-बाफले' पड़े भारी, फूड पॉइजनिंग से 30 से ज्यादा लोग बीमार

भागीरथपुरा में जन्मदिन की पार्टी में दाल-बाफले खाने से 30 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। स्वास्थ्य विभाग और खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।

Loading...

Feb 23, 20267:56 PM

धार भोजशाला विवाद: ASI की सर्वे रिपोर्ट पर आपत्तियों के लिए हाईकोर्ट ने दिया 2 सप्ताह का समय

धार भोजशाला विवाद: ASI की सर्वे रिपोर्ट पर आपत्तियों के लिए हाईकोर्ट ने दिया 2 सप्ताह का समय

धार भोजशाला मामले में इंदौर हाईकोर्ट ने ASI की 2100 पन्नों की सर्वे रिपोर्ट पर सभी पक्षों से 2 सप्ताह में आपत्तियां मांगी हैं। अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Loading...

Feb 23, 20267:41 PM

AI समिट में प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से 3 यूथ कांग्रेस नेताओं को पकड़ा, PM मोदी-ट्रम्प पर थी आपत्तिजनक टी-शर्ट

AI समिट में प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से 3 यूथ कांग्रेस नेताओं को पकड़ा, PM मोदी-ट्रम्प पर थी आपत्तिजनक टी-शर्ट

दिल्ली के भारत मंडपम में AI समिट 2026 के दौरान प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस नेताओं को ग्वालियर से हिरासत में लिया गया। जानिए क्या था पूरा विवाद और पुलिस की कार्रवाई।

Loading...

Feb 23, 20264:40 PM