प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कल्याणपुरा निवासी गौरव वर्मा यहां नकली घी तैयार कर उसे सांची ब्रांड के नाम से बाजार में बेच रहा था। प्रशासन की टीम के पहुंचते ही मुख्य आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

डोडी में प्रशासन ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।

सीहोर। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल से लगे सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र की जावर तहसील के ग्राम डोडी में प्रशासन ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। बीती देर शाम तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा के नेतृत्व में हुई छापामार कार्रवाई के दौरान एक किराए के मकान से 792 किलो नकली घी, सांची कंपनी के फर्जी रैपर, पैकिंग सामग्री और वनस्पति घी के टीन बड़ी मात्रा में जब्त किए गए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एसडीएम नितिन टाले ने बताया कि यह अवैध कारोबार डोडी निवासी मानसिंह सेंधव के मकान में संचालित हो रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कल्याणपुरा निवासी गौरव वर्मा यहां नकली घी तैयार कर उसे सांची ब्रांड के नाम से बाजार में बेच रहा था। प्रशासन की टीम के पहुंचते ही मुख्य आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
अब नेटवर्क की तलाश
छापे के दौरान मौके से भारी मात्रा में सांची कंपनी के रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद हुई है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी लंबे समय से इस गोरखधंधे में लिप्त था और संगठित तरीके से नकली उत्पाद बाजार में खपा रहा था। अब जांच का प्रमुख बिंदु यह है कि असली जैसे दिखने वाले रैपर और पैकिंग सामग्री आरोपी तक कैसे पहुंची और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
मौके से नकली सामग्री की जब्त
प्रशासन ने जब्त सामग्री को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खाद्य विभाग की टीम भी सैंपल जांच की तैयारी में है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि नकली घी में किन पदार्थों का इस्तेमाल किया गया था। एसडीएम नितिन टाले का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। नियमित मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण मामला टल गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पारित हो गया है। जानिए विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशनशिप, उत्तराधिकार और बच्चों के अधिकारों से जुड़े सभी नए प्रावधानों की पूरी जानकारी
इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मनोरमागंज में सहायक डाक अधिकारी उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव विदिशा में मिलने के बाद नया खुलासा हुआ है। मृतका की बेटी ने शव की पहचान पर संदेह जताया है, जिसके चलते पुलिस डीएनए टेस्ट और सिर की तलाश कर रही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा में यूसीसी विधेयक का विरोध करते हुए इसे भाजपा सरकार की भटकाने की राजनीति बताया। उन्होंने बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।
इंदौर के विजय नगर गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में MP हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। पार्षद बालमुकुंद सोनी पर केस दर्ज कर लिया गया है, और कोर्ट ने पीड़ितों के मुआवजे पर सरकार से नीति मांगी है।
मध्यप्रदेश के बैतूल शहर के जैन दादावाड़ी परिसर में हाल ही में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुआ गुटीय विवाद अब पुलिस और अदालत की दहलीज तक पहुंच गया है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विवाद को शांत कराने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न कराने की सलाह दी थी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में धनबल और अवैध नकदी के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सख्ती बरत रहा है। आदर्श आचार संहिता के तहत गठित उड़नदस्ता टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम जिले के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच अभियान चला रही है।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन से लेकर परिसर तक जमकर राजनीतिक गहमागहमी रही। एक ओर जहां कांग्रेस विधायकों ने अनोखे अंदाज में सांकेतिक नाटक का मंचन कर सरकार को घेरा। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देने की रणनीति तैयार की।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के ठिकानों पर छापा मारा। आज यानी मंगलवार को सुबह 5:30 बजे आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद सेमिल के निधीवन कॉलोनी स्थित निवास पर यह कार्रवाई की गई।
मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी भोपाल सहित सीहोर और रायसेन में रात भर से लगातार बारिश का दौर जारी है। भोपाल में हालांकि बारिश हल्की है, लेकिन लगातार हो रही झमाझम से शहर के निचले इलाकों की बस्तियां जलमग्न हो गई हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह