×

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन .. स्टार सुबह

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आपका स्वागत है. देश-दुनिया और अपने आसपास की खबरों से आपको अपडेट करता है यह बुलेटिन.

By: Ajay Tiwari

Nov 16, 20255:00 AM

view3

view0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन .. स्टार सुबह

नमस्कार,
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आपका स्वागत है. देश-दुनिया और अपने आसपास की खबरों से आपको अपडेट करता है यह बुलेटिन. आज यानी 16 नवंबर की सुबह तक सुर्खियों में रही खबरों की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में दौर पर रहे... लालू परिवार में फूट पड़ी है, बेटी ने नाराज होकर परिवार से नाता तोड़ लिया है.. कांग्रेस ने हार के कारणों की समीक्षा की है..संगठन को मजबूत करने के साथ गड़बड़ियों की तह तक जाने का फैसला लिया है। मप्र में जनजातीय दिवस पर मुख्यमंत्री यादव ने अलीराजपुर को सौगतें दीं।

बिहार... मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले

मुजफ्फरपुर।  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक हादसा हो गया। मोतीपुर बाजार के वार्ड-13 में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। विस्तार से पढ़िए..

पीएम मोदी बोले- आदिवासी कल्याण BJP की प्राथमिकता

गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात का दौरा किया और 'प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान' तथा 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के तहत निर्मित एक लाख नए घरों के 'गृह प्रवेश' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद, प्रधानमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह के अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। विस्तार से पढ़िए..


लालू परिवार में फूट? रोहिणी आचार्य ने 'परिवार से तोड़ा नाता 

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मिली करारी हार के बाद लालू परिवार में अंदरूनी कलह सतह पर आ गई है। पार्टी के सिर्फ 25 सीटों पर सिमटने के बाद, लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी और तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक चौंकाने वाला पोस्ट कर बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया है। विस्तार से पढ़िए..


हार को नहीं पचा पर रही कांग्रेस, कहा- जो हुआ देश के सामने रखेंगे

नई दिल्ली। बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली में मंथन किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन मौजूद रहे। बैठक में चुनाव नतीजों और संगठन की कमियों पर चर्चा की गई। आगे क्या करना है, इसकी रणनीति बनाई गई। विस्तार से पढ़िए..


संगीन अपराध का नाबालिग आरोपी होगा अग्रिम जमानत का हकदार 

नई दिल्ली।  पुलिस ने अगर किसी को गिरफ्तार किया है और उसकी उम्र 18 साल से कम है, तो उस पर कितना भी संगीन आरोप क्यों न हो, वो व्यक्ति अग्रिम जमानत का हकदार होगा। यह फैसला हाल ही में कोलकाता हाईकोर्ट ने सुनाया है। कोलकाता हाईकोर्ट में तीन जजों की बेंच ने यह फैसला सुनाते हुए कहा-अभी तक सिर्फ वयस्कों को अग्रिम जमानत मिलती थी, लेकिन अब यह नियम नाबालिगों पर भी लागू होंगे। विस्तार से पढ़िए..

हादसा... बरेली में दिल्ली से झारखंड जा रही मालगाड़ी बनी ‘द बर्निंग ट्रेन’

बरेली। रेलवे यार्ड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब किशनगंज-दिल्ली से झारखंड के अजारा जा रही पार्सल मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग भड़क उठी। घटना सुबह 8:30 बजे की है। जंक्शन पहुंचने से पहले ही लोको पायलट ने एक बोगी से घना धुआं निकलते देखा और तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। विस्तार से पढ़िए..

जनजातीय गौरव दिवस: CM मोहन यादव ने आलीराजपुर को ₹200 करोड़ की सौगात दी

आलीराजपुर.  जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दिन को दीपावली और होली के समान महत्व का बताया। आलीराजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होते हुए, उन्होंने भारत माता के महान सपूत, जनजातीय अस्मिता के संरक्षक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को धूमधाम से मनाने पर हर्ष व्यक्त किया। विस्तार से पढ़िए..

भोपाल घर पर छाप रहा था जाली  नोट, युवक गिरफ्तार,  ₹2.25 लाख के नोट जब्त

भोपाल:  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो अपने घर पर ही उच्च गुणवत्ता वाले नकली नोट छाप रहा था। आरोपी के पास से कुल ₹2 लाख 25 हजार 500 रुपये मूल्य के जाली नोट और नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरण बरामद किए गए हैं। विस्तार से पढ़िए..


इंदौर: ₹5.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 55.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹5 लाख 50 हजार रुपए है। डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि राजस्थान का एक तस्कर समीर खान इंदौर आने वाला है और ब्राउन शुगर की खेप सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाया। विस्तार से पढ़िए...

चलते-चलते..
"बुद्धिमान लोग हर चीज और हर किसी से सीखते हैं, औसत लोग अपने अनुभवों से, जबकि मूर्ख लोगों के पास पहले से ही सभी उत्तर होते हैं।"

COMMENTS (0)

RELATED POST

बिहार में फिर नीतीशे राज... गैंगस्टर अनमोल आ ही गया भारत और तमाम खबरें

0

0

बिहार में फिर नीतीशे राज... गैंगस्टर अनमोल आ ही गया भारत और तमाम खबरें

स्टार सुबह.. खबरों के सफरनाम में हर सुबह देश, दुनिया और आपके आसपास हलचल से करता है आपको अपडेट.. आज यानी 20 नवंबर के बुलेटिन में बात बिहार में फिर नीतीश के सिर ताज की अंतिम पटकथा की... अमेरिका से आए गैंगस्टर अनमोल विश्नोई की.. हिन्दू राष्ट्र को लेकर मोहन भागवत के बयान की और एसआईआर की धीमी गति को लेकर कलेक्टरों को लगी  फटकार की।

Loading...

Nov 20, 20255:00 AM

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन स्टार सुबह

2

0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन स्टार सुबह

खबरों के सफरनामे हर सुबह खबरों की दुनिय से रू ब रू करता है आपको. आज यानी 19 नवंबर के बुलेटिन में आपका स्वागत है। बात x के डाउन होने से दुनिया भर में परेशान हुए यूजर्स की... पर्यावरण मंजूरी पर रोक वाले ‘सुप्रीम’ फैसले की... सुकमा मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली हिडमा के ढेर होने की... EC पर कांग्रेस के आरोप की और मप्र की मोहन कैबिनेट के फैसलों की.

Loading...

Nov 19, 20259:20 AM

बिहार सरकार को लेकर सरगर्मी है, हार के बाद लालू परिवार में कलह और एमपी के मंत्री के बिगड़े बोल 

2

0

बिहार सरकार को लेकर सरगर्मी है, हार के बाद लालू परिवार में कलह और एमपी के मंत्री के बिगड़े बोल 

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आपका स्वागत है। हर सुबह देश-दुनिया और आपके आसपास की खबरों से अपडेट करता है यह बुलेटिन। आज यानी 17 नवंबर सुबह बात बिहार में सरकार गठन की कवायद की... लालू कुनबे में कलह की.. जैश टेरर मॉड्यूल की महिला डॉक्टर की गिरफ्तारी की... राजाराम मोहनराय को लेकर बिगड़े मप्र के मंत्री के बोल की.

Loading...

Nov 17, 20255:11 AM

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन .. स्टार सुबह

3

0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन .. स्टार सुबह

स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आपका स्वागत है. देश-दुनिया और अपने आसपास की खबरों से आपको अपडेट करता है यह बुलेटिन.

Loading...

Nov 16, 20255:00 AM

स्टार सुबह.. दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा दावा, एक नहीं चार गाड़ियों से होना था धमाका... जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड पर ईडी की कार्रवाई

4

0

स्टार सुबह.. दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा दावा, एक नहीं चार गाड़ियों से होना था धमाका... जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड पर ईडी की कार्रवाई

स्टार सुबह.. खबरों के सफरनामे बात दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों के दावे की... जेपी इंफ्राटेक के एमडी गौड़ की गिरफ्तारी की... मध्यप्रदेश में किसानों को मिली भावांतर राशि की... घूस लेते पकड़ाए पंचायत सचिव की और मंडला में हुए हादसे की.

Loading...

Nov 14, 20255:58 AM