खबरों के सफरनामे हर सुबह खबरों की दुनिय से रू ब रू करता है आपको. आज यानी 19 नवंबर के बुलेटिन में आपका स्वागत है। बात x के डाउन होने से दुनिया भर में परेशान हुए यूजर्स की... पर्यावरण मंजूरी पर रोक वाले ‘सुप्रीम’ फैसले की... सुकमा मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली हिडमा के ढेर होने की... EC पर कांग्रेस के आरोप की और मप्र की मोहन कैबिनेट के फैसलों की.

नमस्कार
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे हर सुबह खबरों की दुनिय से रू ब रू करता है आपको. आज यानी 19 नवंबर के बुलेटिन में आपका स्वागत है। बात x के डाउन होने से दुनिया भर में परेशान हुए यूजर्स की... पर्यावरण मंजूरी पर रोक वाले ‘सुप्रीम’ फैसले की... सुकमा मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली हिडमा के ढेर होने की... EC पर कांग्रेस के आरोप की और मप्र की मोहन कैबिनेट के फैसलों की.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, एक बार फिर वैश्विक स्तर पर डाउन हो गया है। आज (18 नवंबर 2025) को कई यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स न तो अपनी टाइमलाइन पर फीड को रिफ्रेश कर पा रहे हैं, न ही नए पोस्ट लोड हो रहे हैं, और कई लोगों को अपना अकाउंट एक्सेस करने में भी परेशानी आ रही है। विस्तार से पढ़िए...
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को पर्यावरणीय मानदंडों का उल्लंघन करने वाली परियोजनाओं को पूर्वव्यापी पर्यावरणीय मंजूरी देने से रोक दिया था। इस फैसले को मंगलवार को 2:1 के बहुमत वापस ले लिया गया है। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने वनशक्ति फैसले के खिलाफ दायर 40 समीक्षा और संशोधन याचिकाओं पर तीन अलग-अलग फैसले सुनाए गए हैं। विस्तार से पढ़िए..
सुकमा: सुकमा के एर्राबोर थाना क्षेत्र में आज सुबह जवानों और नक्सलियों का आमना सामना हो गया। जहां जवानों ने कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। हिडमा 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला सहित कम से कम 26 सशस्त्र हमलों का जिम्मेदार था। हिडमा पर 50 लाख रुपए का इनाम था। हिडमा का असली नाम संतोष था। विस्तार से पढ़िए..
अहमदाबाद: गुजरात में एक भयावह सड़क हादसा हो गया। बीमार नवजात को अरवल्ली से अहमदाबाद ला रही एक एंबुलेंस में भीषण आग लग गई। इस भयावह हादसे में नवजात समेत कुल चार जिंदा जल गए। दमकल ने आग बुझाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। एंबुलेंस में अचानक से आग लगने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। एंबुलेंस में लगी आग इतनी भीषण थी कि पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग भी कुछ नहीं कर पाए। भीषण आग से एंबुलेंस खाक हो गई। विस्तार से पढ़िए..
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक उच्चस्तरीय रणनीतिक बैठक की। इस बैठक में खड़गे ने निर्वाचन आयोग (EC) पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि आयोग को यह साबित करना होगा कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) की छाया में काम नहीं कर रहा है। विस्तार से पढ़िए..
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने सिंहस्थ 2028 के लिए प्रस्तावित लैंड पुलिंग योजना को वापस लेने का बड़ा फैसला लिया है। यह निर्णय सोमवार देर रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के बीच चली दो घंटे की बैठक के बाद घोषित किया गया। विस्तार से पढ़िए..
भोपाल: मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, निवेश बढ़ाने, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की। विस्तार से पढ़िए..
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ और कद्दावर नेता, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँची। यहां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात में गौ संरक्षण और गौ संवर्धन पर चर्चा हुई, षय पर केंद्रित रही, जिसे व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की रणनीति पर विचार हुआ। विस्तार से पढ़िए..
भोपाल: मध्य प्रदेश की राज्य सरकार बस परमिट जारी करने के नियमों में एक महत्वपूर्ण बदलाव करने की तैयारी कर रही है। नई व्यवस्था के तहत, किसी भी बस के लिए रूट परमिट की अवधि उसकी निर्धारित अधिकतम आयु से अधिक नहीं होगी। उदाहरण के लिए, यदि कोई बस निर्माण की तारीख से अधिकतम 15 वर्ष तक ही संचालित हो सकती है, तो उसका परमिट भी अधिकतम 15 वर्ष तक के लिए ही वैध रहेगा। विस्तार से पढ़िए..
जबलपुर-सिवनी: ₹2.96 करोड़ के सनसनीखेज हवाला लूटकांड की जांच अब पुलिस महकमे के उच्च अधिकारियों तक पहुँच गई है, जिससे पूरे प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। जबलपुर क्राइम ब्रांच और सिवनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बालाघाट हॉक फोर्स में पदस्थ डीएसपी पंकज मिश्रा, जबलपुर क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक प्रमोद सोनी, और हवाला कारोबारी पंजू गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है। विस्तार से पढ़िए..
चलते- चलते..
कोई भी व्यक्ति ज्यादा व्यस्त नहीं हैं, यह सिर्फ प्राथमिकता का मामला हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.