×

भोपाल के समरधा और नीमच को सीएम ने दी बड़ी सौगात, बोले- भावी पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास से जोड़ना जरूरी

सीएम ने कहा  किप्रदेश के नगरों के मुख्य प्रवेश मार्गों पर महापुरूषों की स्मृति में बन रहे सांस्कृतिक द्वार इस दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। राजा भोज सहित अन्य महापुरूषों के गौरवशाली इतिहास को पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया है।

By: Star News

May 18, 20258:05 PM

view21

view0

भोपाल के समरधा और नीमच को सीएम ने दी बड़ी सौगात, बोले- भावी पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास से जोड़ना जरूरी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भोपाल में नर्मदापुरम मार्ग पर समरधा  में निर्मित होने वाले भोज-नर्मदा द्वार के भूमि-पूजन किया। साथ ही भोपाल नगर निगम द्वारा नीमच में स्थापित 10 मेगावाट  सौर ऊर्जा संयंत्र का  इस कार्यक्रम से वर्च्युअल लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि   कि वर्तमान और भावी पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ना और उन्हें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक चेतना को जानने का सजीव अवसर प्रदान करना आवश्यक है। 

सीएम ने कहा  किप्रदेश के नगरों के मुख्य प्रवेश मार्गों पर महापुरूषों की स्मृति में बन रहे सांस्कृतिक द्वार इस दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। राजा भोज सहित अन्य महापुरूषों के गौरवशाली इतिहास को पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया है।   इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, खेल युवक कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा और विधायक भगवान दास सबनानी उपस्थित थे।

सीएम ने राजा भोज के पराक्रम पर भी विस्तार से डाला प्रकाश
सीएम ने कहा कि भोपाल प्रदेश की राजधानी है। यहां प्रदेश के विभिन्न अंचलों की संस्कृति और इतिहास को अभिव्यक्ती प्रदान की जाएगी। भोपाल के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर निर्मित होने वाले 9 द्वारों पर मां नर्मदा के तट पर विद्यमान प्रमुख तीर्थों सहित सभी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक, सांस्कृतिक संदर्भ उकेरे जाएंगे। उज्जैन में निर्मित महामृत्युंजय द्वार, विभिन्न काल में उज्जैन के इतिहास और प्रमुख घटनाओं को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने राजा भोज की प्रतिभा, योग्यता और पराक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

यह बोले मंत्री विजयवर्गीय
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेतृत्व में हम आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के साथ-साथ आत्मनिर्भर नगर निगम व नगर पालिका के सपने को साकार करने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। भोपाल नगर निगम द्वार नीमच में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना, आत्मनिर्भता की ओर एक प्रभावी कदम है। भोपाल महापौर मालती राय ने बताया कि 5 करोड़ रुपए की लागत से "भोज-नर्मदा द्वार" का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि भोपाल नगर निगम द्वारा नीमच में स्थापित किए जा रहे सोलर पैनल से उत्पादित बिजली का उपयोग भोपाल की जल प्रदाय व्यवस्था  के संचालन में किया जाएगा। कार्यक्रम को विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी संबोधित किया।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: आधे प्रदेश में तेज आंधी, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि 

मध्यप्रदेश: आधे प्रदेश में तेज आंधी, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि 

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। 24 घंटों के दौरान प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। आज सुबह से भी भोपाल सहित कई जिलों में बादलों का डेरा है और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।

Loading...

Mar 20, 202610:39 AM

मध्यप्रदेश: रफ्तार बनी काल... ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार... दो की मौत

मध्यप्रदेश: रफ्तार बनी काल... ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार... दो की मौत

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के नेशनल हाईवे-43 पर तेज रफ्तार कार ने डीजल लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में कार ड्राइवर और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। हादसा बीती देर रात हुआ। मामला कोतमा थाना क्षेत्र का है।

Loading...

Mar 20, 202610:16 AM

फाइटर जेट की गर्जना, एनसीसी दफ्तर की फॉल सीलिंग गिरी, खिड़की के कांच टूटे

फाइटर जेट की गर्जना, एनसीसी दफ्तर की फॉल सीलिंग गिरी, खिड़की के कांच टूटे

रीवा में फाइटर जेट की तेज गर्जना से एनसीसी दफ्तर की फॉल सीलिंग गिर गई और खिड़कियों के कांच टूट गए। पुलिस ने धमाके को अफवाह बताया, जबकि ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

Loading...

Mar 19, 20268:23 PM

पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, बर्खास्त पटवारी भी शामिल

पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, बर्खास्त पटवारी भी शामिल

रीवा में गश्त के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक बर्खास्त पटवारी भी शामिल है। पुलिस ने जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

Loading...

Mar 19, 20268:20 PM

पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, बर्खास्त पटवारी भी शामिल

पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, बर्खास्त पटवारी भी शामिल

रीवा में गश्त के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक बर्खास्त पटवारी भी शामिल है। पुलिस ने जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

Loading...

Mar 19, 20268:20 PM