इंदौर के महालक्ष्मी नगर में हिंदू संगठन ने मुस्लिम युवक शेख अरबाज को हिंदू युवती संग आपत्तिजनक अवस्था में रंगेहाथ पकड़ा। युवक ने खुद को हिंदू बताया, लेकिन ID ने खोली पोल। जानें पूरे मामले और पुलिस कार्रवाई का ब्योरा।

इंदौर. स्टार समाचार वेब
इंदौर की पॉश महालक्ष्मी नगर कॉलोनी में आज एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मौजूद एक मुस्लिम युवक को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। युवक ने खुद को हिंदू बताकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन आईडी मांगने पर उसकी असलियत उजागर हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
यह मामला महालक्ष्मी नगर स्थित एक स्टूडियो अपार्टमेंट का है। जानकारी के अनुसार, शहडोल निवासी शेख अरबाज नामक युवक अपार्टमेंट में रहने वाली एक हिंदू युवती के साथ था। बताया जा रहा है कि अरबाज और युवती की दोस्ती तब हुई जब वे एक टेलीपरफार्मेंस कंपनी में साथ काम करते थे।
बुधवार को हिंदू संगठन के पदाधिकारी मानसिंह राजावत, लक्की, कुलदीप सिंह, ऐश्वर्य शर्मा और सुमित राठौर को सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने मौके पर छापा मारा और युवक-युवती को आपत्तिजनक अवस्था में रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े जाने पर शेख अरबाज ने खुद का नाम रमेश जायसवाल बताया और युवती ने भी कार्रवाई का विरोध किया। हालांकि, जब आईडी कार्ड दिखाने को कहा गया, तो युवक की पहचान शेख अरबाज के रूप में हुई। पता चला कि वह वर्तमान में एक कॉल सेंटर में काम करता है।
हिंदू संगठन के पदाधिकारी मानसिंह राजावत ने आरोप लगाया कि अरबाज युवतियों को शराब और ड्रग्स की लत लगाकर उनका शोषण करता है। उन्होंने बताया कि अरबाज के मोबाइल फोन से युवती के कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी मिले हैं। इसके अलावा, वह वीडियो कॉल के दौरान भी युवतियों की आपत्तिजनक अवस्था के स्क्रीनशॉट ले लेता था। राजावत ने यह भी दावा किया कि अरबाज के संबंध कई अन्य युवतियों से भी हैं।
पुलिस ने इस मामले में शेख अरबाज के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है और आगे की जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर लव जिहाद और ऐसे मामलों को लेकर बहस छेड़ दी है, जहां पहचान छिपाकर रिश्ते बनाए जाते हैं।
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह