महाराष्ट्र में रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। फुलम्बरी तहसील के बिल्दा गांव में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मृतकों की पहचान भी हो गई है।
By: Arvind Mishra
Jun 25, 20257 hours ago
मुंबई। स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र में रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। फुलम्बरी तहसील के बिल्दा गांव में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मृतकों की पहचान भी हो गई है। दरअसल, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में भीषण सड़क हादसा हो गया। डिवाइडर से टकराकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोग गंभरी रूप से घायल हो गए। जो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। यह हादसा देर रात का है। हादसा छत्रपति भाजीनगर-जलगांव हाईवे के पास मौजूद फुलम्बरी तहसील के बिल्दा गांव में हुआ।
स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पांचों दोस्त कार में घर की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कार डिवाइडर चढ़ने से पलट गई और हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। कार हादसे की वजह तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
मृतकों की शिनाख्त सईद मारूफ (18 साल) अर्फत बागवान (20) और रेहान सईद के रूप में हुई है। तीनों मृतक स्थानीय नागरिक थे। पुलिस का कहना है कि कार काफी तेज चल रही थी, जिसका कारण अचानक संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।