केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा दस प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। पहले बैच को पांच साल और अन्य को तीन साल की आयु छूट मिलेगी। इतना ही नहीं, पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक परीक्षण से भी छूट दी जाएगी।

पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक परीक्षण से भी छूट दी जाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा दस प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। पहले बैच को पांच साल और अन्य को तीन साल की आयु छूट मिलेगी। इतना ही नहीं, पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक परीक्षण से भी छूट दी जाएगी। दरअसल, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पूर्व अग्निवीरों को नए साल पर बड़ी खुशखबरी दी है। बीएसएफ ने पूर्व अग्निवीरों के लिए पोस्ट आरक्षण को बढ़ा दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ में कांस्टेबल भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है।
नियम इसी माह से लागू
केंद्र सरकार ने बीएसएफ एक्ट, 1968 (1968 का 47) की धारा 141 की उप-धारा (2) के क्लॉज (बी) और (सी) द्वारा दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, जनरल ड्यूटी कैडर (नॉन-गैजेटेड) भर्ती नियम, 2015 में और संशोधन करने के लिए नियम बनाती है। इन नियमों को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, जनरल ड्यूटी कैडर (नॉन-गैजेटेड) भर्ती (संशोधन) नियम, 2025 कहा जाएगा। ये नियम इसी माह से लागू हो गए हैं।
नियम पर एक नजर
नियमों के अनुसार, बीएसएफ में 50 फीसदी वैकेंसी हर भर्ती वर्ष में पूर्व अग्निवीरों के लिए, दस प्रतिशत पूर्व सैनिकों के लिए और तीन प्रतिशत तक सालाना वैकेंसी में से कॉम्बैटाइज्ड कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) को सीधी भर्ती द्वारा शामिल करने के लिए आरक्षित होंगी। पहले फेज में, नोडल फोर्स द्वारा पूर्व अग्निवीरों के लिए रिजर्व 50 प्रतिशत वैकेंसी के लिए भर्ती की जाएगी।
एक खास कैटेगरी में भर्ती
दूसरे चारण में, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा पूर्व अग्निवीरों के अलावा अन्य उम्मीदवारों के लिए बाकी 47 प्रतिशत (जिसमें दस प्रतिशत पूर्व सैनिक शामिल हैं) वैकेंसी के लिए भर्ती की जाएगी। साथ ही पहले स्टेज में एक खास कैटेगरी में पूर्व अग्निवीरों की खाली रह गई वैकेंसी को भी भरा जाएगा। महिला उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी की गणना हर साल डायरेक्टर जनरल बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स द्वारा काम की जरूरत के आधार पर की जाएगी।
जवानों को मिलेगी ये छूट
डायरेक्ट भर्ती और आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है। पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से पूरी तरह छूट दी जाएगी। क्योंकि, अग्निवीर पहले ही सेना में कठोर प्रशिक्षण से गुजर चुके होते हैं। इसलिए उन्हें फिजिकल टेस्ट से मुक्त रखने का फैसला लिया गया है।

अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह