Indian Railway Fare Hike 2025: 26 दिसंबर से जनरल, मेल/एक्सप्रेस और AC ट्रेनों का किराया बढ़ेगा। लोकल ट्रेन और MST यात्रियों को राहत।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
रेल यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। रेलवे ने अपने यात्री किराया ढांचे में सीमित बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। यह नई दरें 26 दिसंबर 2025 से लागू होंगी। इस फैसले का असर जनरल, मेल/एक्सप्रेस और एसी (AC) श्रेणियों के टिकटों पर पड़ेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) के किराए में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
भारतीय रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार किराए में बढ़ोतरी दूरी और श्रेणी के आधार पर की गई है।215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए साधारण (जनरल) श्रेणी में किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया जाएगा। वहीं मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणी में यात्रियों को 2 पैसा प्रति किलोमीटर अधिक भुगतान करना होगा। इसी तरह एसी (AC क्लास) में भी किराए में 2 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा करने पर यात्रियों को कुल मिलाकर सिर्फ 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे, यानी बढ़ोतरी बेहद सीमित रखी गई है।
रेलवे ने साफ किया है कि शहरी और उपनगरीय क्षेत्रों में चलने वाली लोकल ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मासिक सीजन टिकट (MST) की दरें भी पहले जैसी ही रहेंगी। इससे नौकरीपेशा और नियमित यात्रियों को किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना नहीं करना पड़ेगा।
भारतीय रेलवे के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में रेलवे नेटवर्क और ट्रेनों की संख्या में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। नई लाइनों, आधुनिक ट्रेनों और बेहतर सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा उपायों पर भी बड़ा निवेश किया गया है। रेलवे ने बताया कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ने के कारण मैनपावर पर खर्च बढ़कर 1.15 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा पेंशन पर सालाना लगभग 60,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
वित्त वर्ष 2024-25 में रेलवे का कुल ऑपरेशनल खर्च 2.63 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
रेलवे का कहना है कि बढ़ते खर्च को संतुलित करने के लिए एक तरफ माल ढुलाई (फ्रेट) को बढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर यात्री किराए में बेहद सीमित बढ़ोतरी की गई है ताकि आम यात्रियों पर ज्यादा असर न पड़े। रेलवे के मुताबिक, सुरक्षा उपायों के चलते सेफ्टी रिकॉर्ड में बड़ा सुधार हुआ है। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल ढोने वाला रेलवे नेटवर्क बन चुका है। त्योहारों के दौरान 12,000 से ज्यादा ट्रेनों का सफल संचालन रेलवे की क्षमता और प्रबंधन का प्रमाण है।
भारतीय रेलवे का यह फैसला जहां एक ओर यात्रियों के लिए थोड़ी अतिरिक्त लागत लेकर आया है, वहीं दूसरी ओर बेहतर सुरक्षा, सेवाओं और संचालन को बनाए रखने की दिशा में इसे जरूरी कदम बताया जा रहा है। सीमित किराया बढ़ोतरी और लोकल व MST यात्रियों को राहत देकर रेलवे ने संतुलन साधने की कोशिश की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मसूद अजहर पर पाकिस्तान के ढोंग, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, ओमान तट पर जहाज हमले और रूस से ऊर्जा सहयोग पर भारत का स्पष्ट रुख रखा।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में मापुसा अदालत में आत्मसमर्पण किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।