
चीन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है और अमेरिका पर पलटवार किया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में चीन पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का एलान किया है। इसे लेकर चीन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है और अमेरिका पर पलटवार किया है। चीन ने अतिरिक्त टैरिफ को अमेरिका का दोहरा रवैया करार दिया है। दरअसल, अब चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध का नया दौर शुरू होने की आशंका बढ़ गई है। ट्रंप द्वारा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा के बाद चीन ने अमेरिका पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- अमेरिका का यह बयान दोहरे मापदंड का एक विशिष्ट उदाहरण है। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि इन कार्रवाइयों ने चीन के हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। दोनों पक्षों के बीच आर्थिक और व्यापार वार्ता के माहौल को गंभीर रूप से कमजोर किया है। हर मोड़ पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी देना चीन के साथ बातचीत का सही तरीका नहीं है।
गौरतबल है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कि वह चीन पर 100 प्रतिशित अतिरिक्त शुल्क लगाएंगे, जो 1 नवंबर से प्रभावी होंगे। ट्रंप ने कहा कि यह कदम चीन द्वारा दुर्लभ धातुओं के निर्यात पर लगाए गए नए प्रतिबंधों के जवाब में उठाया गया है। चीनी के सामान पर वर्तमान में 30 प्रतिशत का अमेरिकी टैरिफ लागू है, 1 नवबंर से अतिरिक्त टैरिफ लागू होने से चीनी समाना पर कुल दर लगभग 130 प्रतिशत हो जाएगी।
अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए गए 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क के बाद दोनों देशों में ट्रेड वार देखने को मिल रहा है। चीन ने अमेरिका के इस कदम को उसके दोहरे मापदंड का ओरप लगाया है। दुनिया की सबसे बड़ी दो अर्थव्यवस्था के बीच अगर तनाव बढ़ता है तो इसका असर दुनिया की अन्य अर्थव्यवस्थाओं पर भी देखने को मिल सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर राजस्थान सरकार से स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि वह कोई अनहोनी नहीं चाहता। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की SIR प्रक्रिया के दौरान हटाए गए 58 लाख वोटरों के मामले में चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। जानें क्या है पूरा विवाद और कोर्ट की अहम टिप्पणी।
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानें।
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानें पूरी घटना और जांच से जुड़े अपडेट।
अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रायश्चित अनुष्ठान की शुरुआत। पुलिस रिमांड और राजनीतिक बयानों के बीच पूरी अपडेट।
नीट पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जानें स्वास्थ्य की स्थिति, विपक्षी नेताओं का समर्थन और 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च की पूरी जानकारी।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। भारत बना दुनिया का 5वां देश। जानें ट्रेन की खासियत और पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें।
आतंकवाद रोधी दस्ता ने गुजरात के विभिन्न जिलों में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात एटीएस ने जिन पाकिस्तान आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनका संबंध पिछले माह पकड़े गए देश के आठ आतंकियों के साथ बताऐ जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आज सुबह-सुबह एक भीषण रेल हादसा हो गया। यहां स्कूल वाहन को यात्री ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।