दिल्ली में लाल किले के पास आतंकी डॉ. उमर उन नबी द्वारा कार धमाके की साजिश रचने का मामला सामने आया है। NIA ने फरीदाबाद से विस्फोटक ढुलाई में इस्तेमाल EcoSport कार (DL10CK-0458) बरामद की। अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े असिस्टेंट गिरफ्तार, दो अन्य कारें भी जब्त।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
दिल्ली के लाल किले के पास कार में धमाका करने की आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। इस मामले में डॉ. उमर उन नबी नामक आतंकी से जुड़ी एक EcoSport कार (DL10CK-0458) फरीदाबाद के खंदावली गांव से बरामद की गई है। फोरेंसिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि इस कार का इस्तेमाल विस्फोटक सामग्री की ढुलाई के लिए किया गया था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीमें बुधवार शाम से ही खंदावली गांव में खड़ी इस लाल रंग की EcoSport कार की जांच में जुटी थीं, जो पिछले दो दिनों से वहीं खड़ी थी।
इस कार को यहां खड़ा करने वाले फहीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फहीम अल-फलाह यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है और वह आतंकी डॉ. उमर का सहायक भी है। फहीम ने अपनी बहन के घर के पास मंगलवार रात को यह कार खड़ी की थी। कार बरामद होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के 200 मीटर के क्षेत्र को सील कर घरों को खाली करा लिया गया।
इस मॉड्यूल से जुड़ी तीसरी कार, एक Brezza, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के परिसर के अंदर से बरामद की गई है। यह कार कथित तौर पर महिला आतंकी डॉ. शाहीन के नाम पर पंजीकृत है। हरियाणा पुलिस की बम स्क्वॉड टीम इसकी जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले में शामिल चौथी कार, एक Swift Dzire, की तलाश कर रही हैं।
विस्फोटक सामग्री की बिक्री के संदेह में, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह में खाद डीलरों के ठिकानों पर छापेमारी की। नूंह से एक खाद डीलर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
इस बीच, नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद को फर्जी तरीके से मान्यता का दावा करने के लिए कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया है। NAAC ने साफ किया है कि यूनिवर्सिटी न तो उनसे मान्यता प्राप्त है और न ही उसने इसके लिए कोई आवेदन किया था। विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर गलत दावा किया था, जिसके बाद अब वेबसाइट को बंद कर दिया गया है।
जांच के दौरान, अल-फलाह यूनिवर्सिटी से डॉ. उमर और एक अन्य व्यक्ति मुजम्मिल से जुड़ी डायरियां और दस्तावेज़ बरामद हुए हैं। इन दस्तावेज़ों में 'ऑपरेशन' जैसे कोड वर्ड लिखे होने की जानकारी सामने आई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।