देहरादून के सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण बादल फटने से कई दुकानें बह गईं। जिला प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में कई लोग लापता हैं। भारी बारिश को देखते हुए देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

बादल फटने के बाद ऋषिकेश में सुबह से चंद्रभागा नदी उफान पर है। नदी का पानी हाईवे तक पहुंच गया है।

देहरादून। स्टार समाचार वेब
देहरादून के सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण बादल फटने से कई दुकानें बह गईं। जिला प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में कई लोग लापता हैं। भारी बारिश को देखते हुए देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। दरअसल, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मशहूर सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण रात में बादल फटने की घटना हुई। इस घटना में कुछ दुकानें बह गईं। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने कमान संभाली। उन्होंने रात में ही विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर मौके पर बचाव दल भेजे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी और अन्य उपकरणों के साथ बचाव अभियान जारी है। जिला प्रशासन आपदा के मद्देनजर अलर्ट मोड में है। बादल फटने के बाद ऋषिकेश में सुबह से चंद्रभागा नदी उफान पर है। नदी का पानी हाईवे तक पहुंच गया है।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा-देहरादून के सहस्त्रधारा में देर रात हुई अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचीं। जिलाधिकारी ने भारी बारिश को देखते हुए देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। आईटी पार्क देहरादून में देर रात से हो रही भारी बारिश से आए पानी से खिलौनों की तरह सड़क पर ही कई गाड़ियां बहती नजर आईं।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। राहत-बचाव कार्य के लिए जेसीबी सहित भारी उपकरण लगाए गए हैं। लापता दोनों व्यक्तियों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है।
देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर फन वैली और उत्तराखंड डेंटल कॉलेज के पास एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। देहरादून में भारी बारिश के कारण तमसा नदी उफान पर है। टपकेश्वर महादेव शिवलिंग परिसर में 1-2 फीट मलबा जमा हो गया है और मंदिर परिसर में काफी नुकसान हुआ है। तेज बहाव से नदी किनारे की कई दुकानें पूरी तरह बह गईं, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और समय पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने से बड़ी अनहोनी टल गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात करके उत्तराखंड में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड के साथ पूरी तरह खड़ी है।

इधर, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश ने फिर कहर बरपाया है। रात मंडी के धरमपुर में बादल फटने से बस स्टैंड पानी में डूब गया। राज्य की राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों से भी भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन और सामान्य जनजीवन के बुरी तरह प्रभावित होने की खबरें आ रही हैं। बीती रात धरमपुर में बारिश ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा बस स्टैंड डूबा गया और बसें समेत कई वाहन बह गए। इस घटना में एक व्यक्ति के भी अभी तक लापता होने की खबर है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राज्यसभा के दस सांसदों को एम्स, सिल्क बोर्ड, सरोगेसी बोर्ड और संसदीय समितियों में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जानिए किस सांसद को कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए। आरोपी यात्री की पहचान शिवसेना नेता कमलेश राय के रूप में हुई है, जो मुंबई जा रहे थे।
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।
उत्तर भारत में मानसून की भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। प्रयागराज में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे और टीएमसी सरकार में पूर्व मंत्री व विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर 75 वर्षीय डॉ. आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और CAPF के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। यहाँ कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और सेना मेडल विजेताओं की पूरी सूची देखें।
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन की विस्तृत जानकारी। विकसित भारत 2047, विदेश नीति, कल्याणकारी योजनाएं और भाषण की सात बड़ी बातें पढ़ें।
पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और पानी साथ नहीं चल सकते और पाकिस्तान अपने आंतरिक संकटों के कारण बिखर रहा है।
भारत में 2026-27 की जनगणना के लिए केंद्र सरकार ने 40 सवालों की नई सूची जारी कर दी है। इसमें पहली बार जाति, कोविड-19 टीकाकरण का स्थान, बैंक खाता और डिजिटल साक्षरता जैसे कई महत्वपूर्ण सवाल शामिल किए गए हैं।