सुप्रीम कोर्ट राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले चंदे के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को खारिज कर चुकी है। इसके बाद राजनीतिक दलों को अब डोनेशन, इलेक्टोरल ट्रस्ट के माध्यम से दिया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राइवेट कंपनियों द्वारा समर्थित ट्रस्ट की ओर से राजनीतिक दलों को जमकर चंदा दिया गया।

राजनीतिक दलों को अब डोनेशन, इलेक्टोरल ट्रस्ट के माध्यम से दिया जा रहा है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सुप्रीम कोर्ट राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले चंदे के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को खारिज कर चुकी है। इसके बाद राजनीतिक दलों को अब डोनेशन, इलेक्टोरल ट्रस्ट के माध्यम से दिया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राइवेट कंपनियों द्वारा समर्थित ट्रस्ट की ओर से राजनीतिक दलों को जमकर चंदा दिया गया। खास बात है कि इस वित्त वर्ष राजनीतिक चंदा देने के मामले में तीन गुना तक की वृद्धि रिकॉर्ड की गई है। वित्त वर्ष 2024-25 में 9 इलेक्टोरल ट्रस्ट ने विभिन्न राजनीतिक दलों को 3811 करोड़ रुपए का चंदा दिया है। राजनीतिक दलों को मिला 3,811 करोड़ का यह दान पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में दिए गए 1,218 करोड़ की तुलना में तीन गुना से भी ज्यादा है। भारत चुनाव आयोग को सौंपी रिपोर्ट्स के अनुसार, 3811 करोड़ की इस रकम में भाजपा को 3,112 करोड़, कांग्रेस को 299 करोड़, और अन्य पार्टियों को मिलाकर 400 करोड़ रुपए चंदे के रूप में मिले हैं।
कंपनी के दान पर एक नजर
2024-25 के फाइनेंशियल ईयर में इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए मिलने वाला डोनेशन पिछले साल के मुकाबले तीन गुना से ज्यादा हो गया, जो 1,218 करोड़ था। 20 दिसंबर, 2025 तक, 19 रजिस्टर्ड ट्रस्ट में से 13 ने रिपोर्ट जमा की है, जिसमें से 9 ट्रस्ट ने बड़ा चंदा दिया है, जबकि 4 ट्रस्ट्स, जनहित, परिवर्तन, जयहिंद और जयभारत ने कोई दान नहीं दिया।
सूची में सबसे ऊपर भाजपा
राजनीतिक दलों को डोनेशन देने के मामले में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट इस लिस्ट में सबसे ऊपर रहा, जिसने 15 पार्टियों को 2,668 करोड़ बांटे। भाजपा को 2,180.7 करोड़ मिले, जबकि कांग्रेस को 216.3 करोड़ मिले। टीएमसी और एसआर को क्रमश: 92 करोड़ और 88 करोड़ रुपए मिले।
दानवीरों में टाटा समूह भी
टाटा ग्रुप से जुड़े प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट ने 914.97 करोड़ डोनेट किए, जिसमें से 80.8 फीसदी (757.6 करोड़ ) भाजपा को मिले। कांग्रेस को 77.3 करोड़ मिले, और बाकी आठ पार्टियों ने 10 करोड़ आपस में बांटे। डोनेट करने वालों में टाटा संस, टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा पावर शामिल थे।
भाजपा पर मेहरबान कंपनियां
न्यू डेमोक्रेटिक इलेक्टोरल ट्रस्ट (महिंद्रा ग्रुप द्वारा समर्थित) ने भाजपा को 150 करोड़ रुपए दिए, जबकि कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) को 5-5 करोड़ दिए गए। हार्मनी इलेक्टोरल ट्रस्ट ने भाजपा को 30.15 करोड़ का चंदा दिया, जिसे मुख्य रूप से भारत फोर्ज, सारलोहा एडवांस्ड मटीरियल्स और कल्याणी स्टील ने फंड किया था। इसी तरह ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट ने भाजपा को 21 करोड़ दान किए, जिसका ज्यादातर हिस्सा सीजी पावर से आया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।