ईडी ने जेपी ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के दिल्ली जोनल आफिस से जारी बयान में बताया कि जेपी ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रिवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत लगभग 400 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी तौर पर अटैच किया गया है।
इंदौर में आबकारी फर्जी चालान घोटाले का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले यह घोटाला 49 करोड़ का सामने आया था, लेकिन ईडी की जांच में यह बढ़कर 71 करोड़ तक पहुंच गया है। घोटाले की शुरुआत 8 साल पहले हुई थी, जब रावजी बाजार थाने में आबकारी विभाग ने 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी।
चीन में सरकार के मंत्रियों के अचानक गायब होने की तमाम खबरें सबने सुनी होंगी। अब चीन के पूर्व कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्री तांग रेनजियन को रिश्वत के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है। हालांकि, ये फैसला दो साल बाद लागू होगा।















